सोशल मीडिया के जरिए इन दिनों धोखाधड़ी के मामले बढ़ गए हैं। फेसबुक पर लोगों की फेक आईडी बनाकर उनके म्यूचुअल दोस्तों से पैसे मांगने के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही मामले में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट का भी नाम सामने आया है। सोनाली ने खुद अपने फैंस को ये बात बताकर उन्हें सचेत किया है कि वो ऐसी किसी भी धोखाधड़ी में ना फंसे।
सोनाली फोगाट के नाम से हो रही धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को किया आगाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 14 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर आईं सोनाली फोगाट बिग बॉस के घर से बेघर हो गई हैं। उनकी बिग बॉस के घर में जर्नी ज्यादा दिन तो नहीं रही लेकिन जितनी भी रही वो काफी दिलचस्प रही। अब बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सोनाली कई इंटरव्यूज दे रही हैं। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। हाल ही में सोनाली ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर कर अपने फैंस को बताया है कि कोई शख्स उनके नाम पर धोखाधड़ी कर रहा है।
सोनाली फोगाट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इन स्क्रीनशॉट में कोई शख्स सोनाली के नाम से पैसे मांग रहा है। इस चैट में लिखा है, 'कुछ पैसा चाहिए। दो दिन में रिटर्न करती हूं। दोस्त को ट्रांसफर करना है 40,000.' इसके साथ ही उस शख्स ने बैंक अकाउंट के डीटेल्स भी शेयर किए हैं और जल्दी ही पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा है।
इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा, 'नमस्कार दोस्तों! आप सभी से निवेदन है, कृपया इस फेसबुक अकाउंट को अनफॉलो कर दें। क्योंकि ये एक फेक अकाउंट है। इस अकाउंट के माध्यम से ये व्यक्ति सबसे पैसे मांग रहा है। कृपया कर इस अकाउंट से दूर रहें। रिपोर्ट प्रोसेस चल रहा है।'
बता दें कि सोनाली फोगाट बीजेपी नेता हैं। वो हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, वो इस चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर सकी थीं। इसके अलावा सोनाली एक एक्ट्रेस भी हैं। वो दूरदर्शन पर कई शोज की एंकरिंग कर चुकी हैं और साथ ही साथ सोनाली टिकटॉक स्टार भी रह चुकी हैं।
पढ़ें: इन कलाकारों ने निभाया महात्मा गांधी का किरदार, बेन किंग्सले को मिल चुका है 'ऑस्कर'