एक समय था जब फैंस के बीच सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां ही छाई रहती थीं लेकिन अब वक्त बदल गया है। टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की पॉपुलैरिटी भी किसी से कम नहीं हैं। वे पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। फैंस टीवी अभिनेत्रियों की एक्टिंग के अलावा उनके ग्लैमरस अंदाज के भी दीवाने हैं। हर कोई अपनी पंसदीदा एक्ट्रेस के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। लेकिन अब हम आपको टीवी की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो इस इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं। इन अभिनेत्रियों ने अपने परिवार के लिए अपने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया है।
Tv Actress Left Career: दिशा वकानी से मोहिना कुमारी तक, इन टीवी अभिनेत्रियों ने परिवार के लिए छोड़ी एक्टिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांची कौल
कांची कौल कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। कांची ने ‘कुमकुम भाग्य’ फेम अभिनेता शब्बीर आहलूवालिया से साल 2011 में शादी रचाई थी। शादी के बाद ही कांची ने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। वह अपना समय अपने परिवार को देती हैं।
मिहिका वर्मा
मिहिका वर्मा पॉपुलर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। वह टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में नजर आई थीं। मिहिका ने इस सीरियल में दिव्यांका त्रिपाठी की छोटी बहन का किरदार निभाया था। मिहिका वर्मा ने शादी के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। शादी के बाद ही वह अमेरिका शिफ्ट हो गईं।
सौम्या टंडन
टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ में सौम्या टंडन ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। इस सीरियल में उन्होंने गोरी मेम का किरदार निभाया था। हालांकि, सौम्या ने एक बेटे को जन्म देने के बाद एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली।
मोहिना कुमारी
मोहिना कुमारी टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आई थीं। इस सीरियल से ही उन्हें घर-घर में पहचान मिली। मोहिना ने कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल महाराज के बेटे सुयश राव से शादी रचाई है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद मोहिना ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया।