कपिल शर्मा आज छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक एक जाना-माना नाम हैं। कपिल शर्मा का शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' सालों से सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है। सभी बड़े सेलेब्स कपिल के इस शो में शिरकत करते हैं। कपिल ने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में अपनी मेहनत और काबिलियत से एक अलग मुकाम हासिल किया है। कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से रोते हुए को भी हंसा देते हैं लेकिन उनकी खुद की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। एक सेलिब्रिटी बनने से पहले और बाद में भी उनका सफर आसान नहीं रहा है। कपिल की जिंदगी के कई ऐसे पहलू हैं जिनके बारे में शायद फैंस नहीं जानते होंगे। अब फैंस को कपिल की जिंदगी के अनसुने पहलुओं को भी जानने का मौका मिलेगा, क्योंकि कपिल की जिंदगी पर अब एक फिल्म बनने जा रही है। उनकी बायोपिक का ऐलान किया जा चुका है।
Kapil Sharma Biopic: कॉमेडियन कपिल शर्मा की बायोपिक का ऐलान, फिल्म का टाइटल होगा 'फनकार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा के बारे में अगर बात करें तो वह मल्टीटेलेंटेड हैं। जहां अपनी कॉमेडी से वह सबको हंसाते हैं तो वहीं कपिल अच्छे सिंगर भी हैं। 'कॉमेडी विद नाइट' शो में अक्सर कई बार कपिल को गाते हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ कपिल फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा अब कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर भी डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इसका प्रोमो भी शेयर किया था।
कपिल शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने गिन्नी चतरथ से साल 2018 में शादी की थी। उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम अनायरा है। वह अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब कपिल का एक बेटा भी है।