सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी स्पेशल, किन अभिनेताओं ने निभाई लोकप्रिय टीवी शो में भगवान गणेश की भूमिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 27 Aug 2025 12:59 AM IST
सार

Actors Played Lord Ganesha On TV: कई टीवी अभिनेता अपने शानदार अभिनय से भगवान गणेश के किरदार को जीवंत कर चुके हैं और दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके हैं। गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर, इन किरदारों को याद करना और भी खास है। तो आप भी बोलिए गणपति बप्पा मोरया...

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 TV Actors Who Played Lord Ganesha in Serials and Mythological Shows
गणपति के रोल में टीवी स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया
27 अगस्त 2025 को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्त अपने घरों में बप्पा का स्वागत बड़े उत्साह के साथ करते हैं। मंदिरों से लेकर पंडालों तक, खासकर महाराष्ट्र में, यह त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। आइए, नजर डालते हैं उन अभिनेताओं पर जिन्होंने लोकप्रिय टीवी शो में भगवान गणेश की भूमिका निभाई है।

 
Trending Videos
Ganesh Chaturthi 2025 TV Actors Who Played Lord Ganesha in Serials and Mythological Shows
'जय देवा श्री गणेश' - फोटो : सोशल मीडिया
अद्वैत कुलकर्णी और अजिंक्य ठाकुर - 'जय देवा श्री गणेश'
मराठी धारावाहिक 'जय देवा श्री गणेश' में अद्वैत कुलकर्णी ने बाल गणेश और अजिंक्य ठाकुर ने बड़े गणेश की भूमिका निभाई। यह शो 2020 में गणेशोत्सव के मौके पर शुरू हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह टीवी सीरियल महज 11 दिन में ऑफ एयर हो गया था। इसमें अजिंक्य ठाकुर, भाग्यश्री मोटे, पंकज विष्णु, अनुजा चौधरी, वेदांत रानाडे, अक्षय मिलिंद दांडेकर ने अहम भूमिका निभाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 TV Actors Who Played Lord Ganesha in Serials and Mythological Shows
'विघ्नहर्ता गणेश' - फोटो : सोशल मीडिया
उजैर बसर - 'विघ्नहर्ता गणेश'
बाल कलाकार उजैर बसर ने 'विघ्नहर्ता गणेश' में युवा गणेश की भूमिका निभाई है। यह टीवी शो 22 अगस्त 2017 को शुरू हुआ था और 12 नवंबर 2021 तक चला था। इस सीरियल में आकांक्षा पुरी, बसंत भट्ट, चिराग जानी, संजीव पांडे और विकास सलगोत्रा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। यह शो काफी प्रसिद्ध हुआ था।
 
Ganesh Chaturthi 2025 TV Actors Who Played Lord Ganesha in Serials and Mythological Shows
'गणपति बप्पा मोरया' - फोटो : सोशल मीडिया
स्वराज येवले और आदिश वैद्य - 'गणपति बप्पा मोरया'
टीवी धारावाहिक 'गणपति बप्पा मोरया' में स्वराज येवले और आदिश वैद्य ने गणेश जी की भूमिका निभाई। यह शो 24 नवंबर 2015 से 13 अगस्त 2017 तक चला और 539 एपिसोड पूरे किए। यह शो माता पार्वती और उनके पुत्र गजानन के रिश्ते पर आधारित है। ये एक मराठी सीरियल है।
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 TV Actors Who Played Lord Ganesha in Serials and Mythological Shows
'जय मल्हार' - फोटो : सोशल मीडिया
शनय भिसे - 'जय मल्हार'
मराठी धारावाहिक 'जय मल्हार' 18 मई 2014 को शुरू हुआ था और 30 अप्रैल 2017 तक यह शो चला। इस शो में शनय भिसे ने गणेश की भूमिका निभाई। यह शो भगवान खंडोबा की कथा पर आधारित था। इस शो में सुरभि हंडे, ईशा केसकर, देवदत्त नागे, नकुल घनेकर, पूर्वा नीलिम सुभाष ने अहम भूमिका निभाई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed