सेक्स चेंज करवाकर गौरव से गौरी बनने वाले स्पिलिट्सविला के एक्स कंटेस्टेंट गौरव अरोड़ा सेक्स चेंज करवाकर गौरी बन गए। हाल ही में उन्होंने इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल में पार्टिसिपेट किया था। जिससे वो बाहर हो गए हैं। एक इंटरव्यू में गौरी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई राज खोले।
दर्दनाक सर्जरी करवाकर गौरव से गौरी बने, जिम करना शुरू किया तो हो गया बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में गौरी ने बताया, 'मैंने उनसे पहले ही कहा था कि मैं दो एपिसोड से ज्यादा नहीं रहूंगी। मेरी अभी-अभी एक मेजर सर्जरी हुई है। सेक्स चेंज ऑपरेशन में कई चीजें बदल गईं और ये मेरे लिए आसान नहीं था।'
पढ़ें- B'Day Spl: 8 फ्लॉप फिल्मों के बाद बिकिनी पहन हिट हुई थीं ईशा देओल, प्रेग्नेंट होने पर भी की थी शादी
गौरी को अगर दोबारा मौका मिला तो वो इस शो में नहीं जाना चाहतीं। गौरी ने बताया, 'मुझे लड़के से लड़की बनने के बारे में कुछ सोचना नहीं पड़ा। मुझे अपनी लाइफ में जो करना था वो मैंने किया। मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझे काफी सपोर्ट किया। बाकी मुझे किसी की परवाह नहीं है।'
पढ़ें- 50 हजार की टीशर्ट और हॉट पैंट में दिखीं सुहाना खान, चंकी पांडे की बेटी ने भी दिखाया जलवा
गौरी का एक ब्वॉयफ्रेंड भी है जो उन्हें बहुत प्यार करता है। इस बात का खुलासा भी उन्होंने इस इंटरव्यू में किया। गौरी ने कहा, 'जब मेरे पैरेंट्स को ये पता चला कि उनका बेटा एक लड़की बनना चाहता है तो वो हैरान रह गए। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने मुझे एक्सेप्ट कर लिया।'
पढ़ें- Bigg Boss 11: एक्ट्रेस का खुलासा, 'शिल्पा के इस कंटेस्टेंट के साथ थे सेक्सुअल रिलेशन'
गौरी नाम रखने के बारे में उन्होंने कहा, 'मेरे दोस्त मुझे काफी समय से गौरी ही बुलाते हैं। मैं गौरी के नाम पर रिस्पॉन्स देने लगा था। लेकिन मेरे घर में सब मुझे गौरव बुलाते थे। एक दिन मेरी मम्मी ने भी मुझे गौरी कहकर पुकारा। गौरी नाम से मेरा पुराना नाता है। इसमें कुछ नया नहीं है।'