कोरोना वायरस ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। देश में लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोविड के नए वेरियंट ओमिक्रॉन को लेकर भी चिंता की स्थिति बनी हुई है और ऐसे में इस बार बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के कई सेलेब्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब खबर आ रही है कि टीवी के पॉपुलर शो 'गुम हैं किसी के प्यार में' की लीड एक्ट्रेस सई यानी आयशा सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। शो के निर्माताओ ने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।
COVID 19: कोरोना की चपेट में आईं 'गुम है किसी के प्यार में' की सई, शो के निर्माताओं ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के निर्माता राजेश राम सिंह और प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लक्षणों के सामने आने के बाद जांच करवाई गई। जिसके बाद आयशा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें डॉक्टरों के देख-रेख में होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके आगे बताया कि सेट के अन्य सभी अभिनेताओं और बाकी लोगों को अलग-थलग कर दिया गया है। उन सभी का भी कोविड परिक्षण करवाया गया है और बीएमसी को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
मेकर्स ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक सेट को सैनिटाइज करवाया जाएगा। एक्ट्रेस आयशा का इलाज चल रहा है और वे डॉक्टरों की देख रेख में हैं। मेकर्स ने कहा कि हम पूरी टीम के लगातार संपर्क में हैं, क्योंकि उनका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। हम सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं और यह सुनिश्चित करना जारी रखेंगे कि अधिकारियों द्वारा बताए गए सभी उपायों का पालन किया जा रहा है।
I know you are physically and mentally strong we all are praying for your speedy recovery and you come back more stronger and healthier ayesha mam. Love you so much ayesha mam
— ayesha lover (@sairatxmimo) January 8, 2022
GET WELL SOON AYESHA SINGH #AyeshaSingh pic.twitter.com/7D7dMceAAp