'द कपिल शर्मा शो' में अभिनय कर चुके कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने हाल ही में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। ने हाल ही में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने फौरन तीर्थानंद को अस्पताल में भर्ती करया। जहां उनकी जान बचाई गई।
TV Celebs: मनमीत ग्रेवाल से लेकर आशीष राय तक, इन सेलेब्स ने झेली आर्थिक तंगी, किसी ने किया सुसाइड तो किसी ने बेची सब्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमीत ग्रेवाल
32 साल के मनमीत ग्रेवाल ने 15 मई, 2021 को सुसाइड कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को उनकी पिछली पेमेंट न मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। जिससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
आशीष राय
पॉपुलर सीरियल 'ससुराल सिमर का' में अभिनय कर चुके आशीष राय का 24 नवंबर,2020 को निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की मृत्यु किडनी फेल होने की वजह से हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनेता पिछले कुछ सालों आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने अपनी किडनी की बीमारी का इलाज नहीं करवा। हालांकि वे पिछले एक साल में सोशल मीडिया के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे, लेकिन मदद पहुंचने में काफी देर हो गई।
रामवृक्ष गौर
रामवृक्ष गौर कई टीवी सीरियल्स में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। हालांकि काम की कमी होने की वजह से उन्हें आजमगढ़ में सब्जी बेचना पड़ा था। लेकिन अब उन्होंने यह काम बंद कर दिया है। रामवृक्ष ने बताया कि उन्हें वह एक भोजपुरी फिल्म बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं।
सोलंकी दिवाकर
अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीमगर्ल' और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'सोनचिरैया' में काम कर चुके दिवाकर दिल्ली में फल बेचने को मजबूर हो गया। दरअसल कोरोना की पहली लहर से पहले दिवाकर ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' में काम करने वाले थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से शूटिंग बंद हो गई और दिवाकर के पास कोई काम नहीं बचा। अपने घर का किराया भरने और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने फल बेचने का फैसला किया था।