हर किसी के स्कूल और कॉलेज के दिन अलग अलग अनुभवों वाले होते हैं। किसी का अनुभव अच्छा होता है किसी का खराब, हालांकि जितने भी लोग हॉस्टल में रहे हैं उन्हें पता है कि वो उनकी जिंदगी का कभी ना भुला देने वाले पल हैं। हालांकि हॉस्टल की जिंदगी देखने में जितनी मजेदार लगती हैं उसमें उतनी परेशानियां भी भरी होती हैं। एक अजनबी के साथ रुम साझा करना, मेस का खाना, घर की याद, पैसे की कमी और तमाम तरह की उलझनें हॉस्टल में रहने वालों को झेलनी होती है।
गर्ल्स हॉस्टल से कोटा फैक्ट्री तक: हॉस्टल लाइफ पर बनीं ये वेब सीरीज पुरानी यादें कर देंगी ताजा, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्ल्स हॉस्टल
घर में रहने वाली लड़कियां जब हॉस्टल की दुनिया में पहुंचती हैं तो उन्हें बहुत सारे अनुभव मिलते हैं। इस सीरीज में दोस्ती, प्यार, रुममेट्स के झगड़े और हॉस्टल के फंक्शन जैसे कई पहलू दिखाए गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसमें लड़कियों की मस्ती और महिला सशक्तिकरण के बिंदू को भी बेहद शानदार ढंग से दिखाया गया है। ये सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
क्लास ऑफ 2017
ये एक टीम ड्रामा वेब शो है जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की कहानी दिखाई गई है। ये बच्चे कैसे फैमिली प्रेशर, परेशानी, ड्रग्स एडिक्शन जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। इस शो का सिक्वल क्लॉस ऑफ 2020 नाम से रिलीज किया गया था। ये सीरीज आप अल्ट बालाजी और जी पर देख सकते हैं।
कोटा फैक्ट्री
हॉस्टल में रहना सिर्फ मस्ती, लड़ाई-झगड़ा ही नहीं होता है बल्कि पढ़ाई करने वाले बच्चों को और क्या क्या झेलना होता है ये भी इसमें दिखाया गया है। अगर आपने कभी आईआईटी की तैयारी की है तो इस शो से आपको और भी गहरा कनेक्शन महसूस होगा। इसमें आईआईटी-जेईई के एस्पिरेंट्स के रोजाना जिंदगी की कहानी दिखाई गई है। जल्द ही इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है।
हॉस्टल डेज
इस वेब सीरीज में चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो हॉस्टल आने के बाद रैगिंग का भी शिकार होते हैं। सीनियर्स के बीच रहकर वो पढ़ाई के साथ साथ गालियां और बदमाशी भी सीख जाते हैं। इसके दोनों सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ब्वॉयज हॉस्टल की मस्ती तो हर किसी को पसंद आती है।