फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good News: तारक मेहता फेम दिशा वकानी ने बेटे को दिया जन्म, दूसरी बार मां बनीं अभिनेत्री

Tue, 24 May 2022 05:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 24 May 2022 05:51 PM IST
सार

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, शो में अपनी वापसी को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं टीवी एक्ट्रेस मां गई हैं।

विज्ञापन
Good News: Tarak Mehta ka ooltah chashma fame Disha Vakani became a mother for the second time gave birth to a baby boy
दिशा वकानी (दयाबेन) - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, शो में अपनी वापसी को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं टीवी एक्ट्रेस मां गई हैं। कुछ दिनों पहले ही एक बेटे की मां बनीं दिशा वकानी के घर में एक बार फिर से किलकारियां गूंज उठी हैं। अभिनेत्री दिशा ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस बारे में खुद दिशा के पति मयूर और भाई मयूर वकानी ने जानकारी दी।

Good News: Tarak Mehta ka ooltah chashma fame Disha Vakani became a mother for the second time gave birth to a baby boy
दिशा वकानी फैन क्लब - फोटो : Social Media

एक बार फिर मामा बने अभिनेता मयूर वकानी ने इस बारे में मीडिया से बातचीत भी की। फैंस इस खुशखबरी के सामने आने के बाद एक्ट्रेस दिशा और उनके भाई मयूर को बधाई देतेनजर आ रहे हैं। इस बारे में एक वेबसाइट से बात करते हुए मयूर वकानी ने कहा कि मैं फिर से मामा बनने पर काफी खुश हूं। इससे पहले साल 2017 में दिशा एक बेटी की मां बनीं थीं। जिसके बाद अब साल 2022 में वह एक बार फिर मां बन गई हैं। बता दें कि मयूर वकानी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुंदर लाल के किरदार में नजर आते हैं।

Good News: Tarak Mehta ka ooltah chashma fame Disha Vakani became a mother for the second time gave birth to a baby boy
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले बीते साल दिसंबर में अभिनेत्री की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में दिशा अपने पति मयूर संग फैमिली फंक्शन में नजर आई थीं। इस तस्वीर में दिशा वकानी को बेबी बंप के साथ देखा गया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गई थी। अभिनेत्री का बेबी बंप देखने के बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई थी। ऐसे में अब बेटे के जन्म के बाद यह खबर सच हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Good News: Tarak Mehta ka ooltah chashma fame Disha Vakani became a mother for the second time gave birth to a baby boy
दिशा वकानी फैन क्लब - फोटो : Social Media

इससे पहले हाल ही में दिशा मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी वापसी को लेकर चर्चाओं में थी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि वह दया बेन की वापसी की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मुझे नहीं पता कि शो में दिशा फिर लौटेंगी या नहीं। लेकिन हम दयाबेन के कैरेक्टर को शो में जरूर लेकर आएंगे।

विज्ञापन
Good News: Tarak Mehta ka ooltah chashma fame Disha Vakani became a mother for the second time gave birth to a baby boy
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अभिनेत्री दिशा वकाशी साल 2017 से मैटरनिटी ब्रेक पर हैं। अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस से अपने परिवार संग समय बिता रही हैं। ब्रेक के बाद से ही दिशा शो में वापस नहीं लौटी हैं। ऐसे में अब दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से उनकी शो में वापसी के आसार कम ही लग रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed