सब्सक्राइब करें

Gurmeet Daughter Birthday: गुरमीत ने पैपराजी संग मनाया बेटी का जन्मदिन, क्यूट अंदाज में दिविशा ने खिलाया केक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 08 Nov 2024 09:50 PM IST
सार

गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबीना बैनर्जी ने अपने बेटी के दूसरे जन्मदिन का जश्न पैपराजी के साथ मनाया। इस दौरान उनकी बेटी दिविशा पैपराजी को केक खिलाती भी नजर आईं।

विज्ञापन
Gurmeet Choudhary Debina bonnerjee celebrate daughter divisha birthday see photos here
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी अपने बेटी दिविशा का जन्मदिन मनाते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुरमीत चौधरी और देबीना बैनर्जी ने हाल ही में अपनी बेटी दिविशा के जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया। बेटी के दो साल पूरे हो जाने पर दोनों सितारें ने पैपराजी के साथ यह जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम से जुड़ी तमाम तस्वीरें अब सामने आने लगी हैं।

Trending Videos
Gurmeet Choudhary Debina bonnerjee celebrate daughter divisha birthday see photos here
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी अपने बेटी दिविशा का जन्मदिन मनाते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हैंडसम दिख रहे थे गुरमीत

तस्वीरों में बड़े से शानदार केक को देखा जा सकता है, जिसमें हैप्पी बर्थडे दिविशा लिखा हुआ है। फोटो में गुरमीत को ऑल ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है। वहीं, देबीना भी शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों में केक के सामने दोनों टीवी सितारों के बेटियों को गोद में लिए हुए खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurmeet Choudhary Debina bonnerjee celebrate daughter divisha birthday see photos here
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी अपने बेटी दिविशा का जन्मदिन मनाते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पार्टी में दिखा दिविशा का क्यूट अंदाज

वहीं, इस पार्टी में कुछ शानदार पल भी देखने को मिले। दरअसल, केक काटने के बाद दिविशा पैपराजी को केक खिलाती हुई भी नजर आईं। इस दौरान कैमरे में उनकी क्यूट तस्वीरें कैद हो गईं। पैपराजी भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देते हुए दिखे।

Gurmeet Choudhary Debina bonnerjee celebrate daughter divisha birthday see photos here
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी अपने बेटी दिविशा का जन्मदिन मनाते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस धारावाहिक में साथ दिखे थे गुरमीत-देबीना

वर्क फ्रंट की बात करें तो गुरमीत चौधरी को टीवी शो रामायण से घर-घर में पहचान मिली। शो में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसी धारावाहिक में देबीना सीता माता के रोल में दिखी थीं। दोनों की जोड़ी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी।

विज्ञापन
Gurmeet Choudhary Debina bonnerjee celebrate daughter divisha birthday see photos here
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी अपने बेटी दिविशा का जन्मदिन मनाते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं गुरमीत

गुरमीत केवल टीवी पर ही नहीं, बल्कि फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। फिल्म खामोशियां से उन्होंने अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वह वजह तुम हो, लाली की शादी में लड्डू दीवाना, पल्टन और द वाइफ नाम की फिल्म में दिख चुके हैं। इस साल उनकी एक वेब सीरीज भी आई थी, जिसका नाम कमांडर करण सक्सेना था।
Singham Again Box Office Collection Day 8: भारी नुकसान में दिख रही सिंघम अगेन! आठवें दिन हुई महज इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed