सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: गुरमीत चौधरी ने शेयर किया बेटी का पहला वीडियो, कमेंट कर जमकर प्यार लुटा रहे फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 10 Apr 2022 02:57 PM IST
सार

मशहूर टीवी के अभिनेता गुरमीत चौधरी और एक्ट्रेस देबिना बनर्जी हाल ही में माता- पिता बने हैं। अभिनेत्री ने इसी महीने की तीन तारीख को एक बेटी को जन्म दिया। इस कपल के पेरेंट्स बनने के बाद से ही फैंस नन्हीं परी के की झलक पाने को बेताब हैं।

विज्ञापन
Gurmeet Choudhary Debina bonnerjee: Gurmeet Choudhary shared the first video of their daughter fans are lavishing love on little one
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : social media

मशहूर टीवी के अभिनेता गुरमीत चौधरी और एक्ट्रेस देबिना बनर्जी हाल ही में माता- पिता बने हैं। अभिनेत्री ने इसी महीने की तीन तारीख को एक बेटी को जन्म दिया। इस कपल के पेरेंट्स बनने के बाद से ही फैंस नन्हीं परी एक की झलक पाने को बेताब हैं। इसी बीच अब अभिनेता ने अपनी बेटी का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

Trending Videos
Gurmeet Choudhary Debina bonnerjee: Gurmeet Choudhary shared the first video of their daughter fans are lavishing love on little one
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : social media

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए इस वीडियो में अभिनेता अपनी बेटी संग खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में उनकी बेटी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। इस क्लिप में एक्टर और उनकी बेटी के सिर्फ हाथ नजर आ रहे हैं। वहीं, फैंस इसे देख जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurmeet Choudhary Debina bonnerjee: Gurmeet Choudhary shared the first video of their daughter fans are lavishing love on little one
Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary - फोटो : Instagram

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "भगवान आपकी नन्ही राजकुमारी की हमेशा रक्षा करे।" वहीं दूसरे फैन ने लिखा, " वो छोटे प्यारे हाथ।" सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर गुरमीत ने कैप्शन में लिखा, "मेरी नन्हीं राजकुमारी। हाल ही में मां बनने के बाद एक बातचीत के दौरान देबिना ने बताया था कि जब उन्होंने और गुरमीत ने पहली बार अपनी बेटी को देखा तो वे खूब रोए थे। खुशी के उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। 

Gurmeet Choudhary Debina bonnerjee: Gurmeet Choudhary shared the first video of their daughter fans are lavishing love on little one
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले गुरमीत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'जब मैंने काम करना शुरू किया, तब मैंने देबीना के कहा कि हमारे बच्चे तब होंगे जब मेरी वो औकात हो। अगर मेरे बच्चे को कुछ चाहिए होगा तो मुझे उसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, बच्ची के नाम के बारे में एक्टर ने जानकारी दी कि हम सही समय आने पर अपनी बेटी के नाम का खुलासा करेंगे।

विज्ञापन
Gurmeet Choudhary Debina bonnerjee: Gurmeet Choudhary shared the first video of their daughter fans are lavishing love on little one
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि गुरमीत और देबिना ने साल 2011 में एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात  साल 2008 में टेलीविजन सीरीज 'रामायण' के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में उन्होंने राम और सीता का रोल प्ले किया था। इसके बाद रियलिटी शो 'पति, पत्नी और वो' की शूटिंग के दौरान अभिनेता ने देबिना को प्रपोज किया था। शादी के 11 साल बाद यह कपल पेरेंट्स बना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed