सब्सक्राइब करें

हर्ष लिंबाचिया की राइटिंग में ऐसे तड़का मारती हैं भारती, तब जाकर लोगों को आती है खुलके हंसी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 17 Apr 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Haarsh Limbachiyaa and Bharti Singh on hum tum or Quarantine show
Haarsh Limbachiyaa and Bharti Singh - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

कोरोना के इस दौर में घर बैठे लोगों को हंसाने का भारतीय कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के दिमाग में विचार आया और कर दिया शुरू ‘हम तुम और क्वारेंटाइन’। चैनल का साथ पाकर पिछले सोमवार से ही शुरू हुए इस शो का क्या होता अगर लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया न गया होता। खैर, भला हो भारत सरकार का जिन्होंने लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया, नहीं तो भारती और हर्ष के इस शो का हाल तो आए राम और गए राम जैसा हो सकता था।

Trending Videos
Haarsh Limbachiyaa and Bharti Singh on hum tum or Quarantine show
Haarsh Limbachiyaa and Bharti Singh - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

इस शो के प्रचार के लिए गुरुवार को भारती और हर्ष सोशल मीडिया पर अपने दर्शकों से बात करने के लिए लाइव आए। इस दौरान उनसे पूछे गए सभी सवालों के उन्होंने बड़े ही मजेदार जवाब भी दिए। इस शो में भारती और हर्ष कुछ मजेदार किस्सों को अपने घर से ही शूट करके दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। उन किस्सों को लिखने का काम हर्ष ही करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haarsh Limbachiyaa and Bharti Singh on hum tum or Quarantine show
bharti singh - फोटो : social media

उन्होंने बताया, 'भारती ने लिखने का सारा काम मुझे ही दे रखा है। जब मैं लिखने बैठता हूं तो बीच में वह एक दो जोक मार कर उसमें तड़का लगा देती है। असल बात तो यह है कि वो छोटे-छोटे जोक्स से ही कहानी में मजा आता है।' अपना शो शुरू करने के बारे में आए विचार पर हर्ष बताते हैं, 'हमने इस शो की शुरुआत करने के बारे में कुछ ज्यादा सोचा नहीं। बस हम देख रहे थे कि सभी लोग लॉकडाउन की वजह से घर में बैठे हुए हैं। उनका मनोरंजन करने के लिए हम कुछ ऐसा लाएं जो हम खुद भी अपने घर से ही कर सकें।'

Haarsh Limbachiyaa and Bharti Singh on hum tum or Quarantine show
Bharti Singh Haarsh Limbachiyaa - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पहले हमने ऐसे ही बिना किसी सलाह मशविरा के काम करना शुरू किया। बाद में फिर हमने कलर्स चैनल से बात की। उन्हें हमारा विचार पसंद आया और यह शो शुरू हो गया।' चूंकि हर्ष और भारती ने मिलकर खुद का शो 'खतरा खतरा खतरा' शुरू किया था। इस वजह से उन्हें घर से शूट करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

विज्ञापन
Haarsh Limbachiyaa and Bharti Singh on hum tum or Quarantine show
Bharti Singh Haarsh Limbachiyaa - फोटो : social media

हर्ष ने बताया, 'मेरे घर से मेरे ऑफिस की दूरी पांच मिनट ही है। वहां शूटिंग का सभी सामान मौजूद था। इसलिए मैंने वह सामान लाकर और घर में कुछ चीजें इधर-उधर से जुगाड़ करके शूटिंग शुरू कर दी। क्योंकि मैंने पहले कभी शूटिंग की नहीं थी इसलिए शुरू करने से पहले मैंने यूट्यूब पर कुछ वीडियो देखे। उसके बाद मैंने खुद शूटिंग करना शुरू किया।' बता दें कि हर्ष और भारती का ये शो शाम आठ बजे टीवी पर प्रसारित किया जाता है।

22 की उम्र में 'महाभारत' में 'गांधारी' बनकर मशहूर हुई थीं ये अभिनेत्री, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed