{"_id":"5e9972b98ebc3e7692504377","slug":"mahabharat-renuka-israni-played-gandhari-role-now-far-from-lime-light","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 की उम्र में 'महाभारत' में 'गांधारी' बनकर मशहूर हुई थीं ये अभिनेत्री, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
22 की उम्र में 'महाभारत' में 'गांधारी' बनकर मशहूर हुई थीं ये अभिनेत्री, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी
दर्शकों के बेहतर मनोरंजन के उद्देश्य से 'रामायण' के बाद टीवी पर 'महाभारत' का भी प्रसारण दोबारा शुरू हो गया है। बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 80 के दशक के इस सीरियल को लोग अब भी उतने ही चाव से देख रहे हैं। इस शो के कई किरदार मशहूर हुए थे जिसमें गांधारी का रोल निभाने वाली रेणुका इसरानी भी शामिल हैं। आगे की स्लाइड में जानिए अब कहां और क्या कर रही हैं ये अभिनेत्री...
रेणुका इसरानी सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में 'हम लोग' सीरियल से की थी। इस शो में इन्होंने ऊषा रानी का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें पहचान 1988 में 'महाभारत' के किरदार गांधारी से मिली। गांधारी के रोल के लिए अभिनेत्री शो में भले ही आंखों पर पट्टी बांधे दिखती थीं लेकिन लोग उन्हें पहचानने लगे थे।
3 of 5
mahabharat
- फोटो : सोशल मीडिया
खास बात है कि जिस वक्त रेणुका ने गांधारी का रोल निभाया था उस वक्त उनकी उम्र महज 22 साल थी। रेणुका जयपुर के महारानी कॉलेज से पढ़ी हैं। साथ ही ऑल राउंडर गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। रेणुका थियेटर भी कर चुकी हैं और इस दौरान कई अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mahabharat
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल के अलावा रेणुका ने फिल्मों में भी काम किया। इन फिल्मों में 'मीरा के गिरधर', 'करामाती कोट' और 'तेरी पायल मेरे गीत', 'झूठ बोले कौआ काटे' और साल 2011 में आई 'रिश्ते' फिल्म में भी दिखीं।
विज्ञापन
5 of 5
Renuka Israni
- फोटो : twitter
रेणुका आखिरी बार राम कपूर और साक्षी तंवर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नजर आई थीं। इस शो में इन्होंने शिप्रा नाम का किरदार निभाया था। इस शो के बाद ही रेणुका ने अभिनय से ब्रेक ले लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने माता-पिता का ध्यान रखने के लिए उन्होंने ये फैसला लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।