{"_id":"5ccedb49bdec220700632ede","slug":"hina-khan-aka-komolika-spends-more-time-on-the-sets-of-ekta-kapoor-serial-kasautii-zindagii-ki-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बहू' से 'विलेन' बनते ही इस एक्ट्रेस को मिल रहा खूब काम, रोल खत्म होने से पहले ऐसे काट रहीं दिन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बहू' से 'विलेन' बनते ही इस एक्ट्रेस को मिल रहा खूब काम, रोल खत्म होने से पहले ऐसे काट रहीं दिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 05 May 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hina Khan kasautii zindagii kay
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कसौटी जिंदगी के' (Kasautii Zindagii Ki 2) में इस वक्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली हिना खान (Hina Khan) जल्द ही शो से कुछ महीने का ब्रेक लेने वाली हैं। हालांकि शो के ट्विस्ट की वजह से हिना खान को मई के पहले महीने में भी शूट करना पड़ रहा है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो में ब्रेक लेने से पहले उन्हें खूब काम मिल रहा है।
2 of 5
kasautii zindagii kay Hina Khan
- फोटो : twitter
दरअसल, इस वक्त 'कसौटी जिंदगी के' (Kasautii Zindagii Ki 2) में पूरा फोकस कोमोलिका के किरदार पर है। शो में मोलॉय बासू अब घर लौट चुके हैं और कोमोलिका का पर्दाफाश जल्द होने वाला है। इस वजह से हिना खान के सीन और डायलॉग ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक हिना खान सेट पर जल्दी आकर स्क्रिप्ट पढ़ती हैं और अपने डायलॉग याद करती हैं, ताकि शूटिंग में कोई दिक्कत न आए।
3 of 5
kasautii zindagii kay Hina Khan
- फोटो : twitter
अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की वजह से हिना सीरियल से ब्रेक ले रही हैं। ऐसे में शो के मेकर्स चाहते हैं कि जब कोमोलिका का पर्दाफाश हो तो एपिसोड धमाकेदार हो। खबरों की मानें तो हिना खान इस सीरियल से 4-5 महीने का ब्रेक ले रही हैं। इसी वजह से वह इन दिनों सीरियल की शूटिंग में रात-दिन लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kasautii zindagii kay Hina Khan
- फोटो : twitter
आपको बता दें, इस वक्त शो में मोलॉय बासू के घर आने की खबर सुनकर कोमोलिका बहुत घबराई हुई है। उसे लग रहा है कि उसने जो कुछ भी गलत किया है उसे मोलॉय घरवालों को न बता दें। वहीं दूसरी ओर प्रेरणा ने अनुराग से कहा है कि वह काका बाबू यानी कि मोलॉय का ध्यान रखेगी। ऐसे में कोमोलिका का डर और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
5 of 5
kasautii zindagii kay Hina Khan
- फोटो : twitter
फिलहाल यह शो टीआरपी के मामले में पिछड़ता जा रहा है। इस हफ्ते यह शो छठे नंबर पर रहा। ऐसे में शो के मेकर्स चाहते हैं कि कोमोलिका का पर्दाफाश होने के ट्विस्ट को दमदार तरीके से दिखाया जाए। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा असर शो की टीआरपी पर पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।