फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जागरण में भजन गाने वाले युवक ने जीता 'द वॉइस' सीजन 3 का खिताब, मिले 25 लाख

Sun, 05 May 2019 04:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 05 May 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
The Voice Season 3 grand finale Winner Sumit Saini
Sumit Saini
स्टार प्लस के सिंगिग रियलिटी शो द वॉइस सीजन 3 फिनाले को सुमित सैनी ने जीत लिया है। रनरअप अदनान अहमद को हराकर सुमित ने इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मशहूर गायक आशा भोंसले ने सुमित को विजेता ट्राफी दी।
The Voice Season 3 grand finale Winner Sumit Saini
Sumit Saini
वॉइस सीजन-3 का खिताब जीतने के बाद सुमित को 25 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली है। द वॉयस सीजन 3 को सिंगर हर्षदीप कौर, कनिका कपूर, अरमान मलिक, अदनान सामी और सुपर जज आशा भोसले ने जज किया था।
The Voice Season 3 grand finale Winner Sumit Saini
Sumit Saini

बता दें 'द वॉयस' सीजन 3 की शुरुआत 3 फरवरी को हुई थी और शनिवार 4 मई को शो का फिनाले था। इस शो में कुल 25 एपिसोड प्रसारित हुए थे। सुमित सैनी और रनरअप अदनान अहमद के अलावा हरगुन कौर और सिमरन चौधरी भी फिनाले में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Voice Season 3 grand finale Winner Sumit Saini
Sumit Saini
बात करें सुमित सैनी की तो वह किसान परिवार से आते हैं। गाने की प्रति सुमित की इतनी दीवानगी थी कि वो रात्रि जागरण और माता के जगराते में भजन गाया करते थे। इसी जुनून के चलते आज उन्हें बड़ी कामयाबी मिली।
विज्ञापन
The Voice Season 3 grand finale Winner Sumit Saini
Sumit Saini
सुमित सैनी 23 सालों में 2 लाख से ज्यादा जागरण कर चुके हैं। सुमित ने बताया था लोग उनके लुक का मजाक उड़ाया करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपना लुक चेंज किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed