फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hina Khan: बॉयफ्रेंड रॉकी संग डेट पर नजर आईं हिना खान, कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान भरपूर जी रही हैं जिंदगी

Wed, 22 Jan 2025 12:10 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 22 Jan 2025 12:10 AM IST
सार

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों एक्टिंग में व्यस्त हैं, साथ ही अपना कैंसर का ट्रीटमेंट भी करवा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अपनी कैंसर ट्रीटमेंट की जर्नी को फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को उनके बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ डिनर डेट पर देखा गया। यहां उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर भी एक बात कही।

विज्ञापन
Hina Khan Dinner Date With Boyfriend Rocky Jaiswal Actress Life Back To Track During Cancer Treatment
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस हिना खान टीवी, फिल्म में बतौर एक्ट्रेस लंबे समय से सक्रिय हैं। फैंस पहले ही हिना को पसंद करते थे लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी ब्रेस्ट कैंसर ट्रीटमेंट जर्नी को देखकर, एक्ट्रेस को एक फाइटर मानते हैं। इस बीमारी के इलाज के दौरान भी हिना ने काम किया, वह ट्रैवल भी करती रहीं। इस पॉजिटिव एटीट्यूट की वजह से ही वह ठीक हो रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक डिनर डेट पर देखा गया।

 

Hina Khan Dinner Date With Boyfriend Rocky Jaiswal Actress Life Back To Track During Cancer Treatment
हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉयफ्रेंड संग दिखीं हिना 
मुंबई में एक्ट्रेस हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया। पैपराजी को पोज देते हुए हिना बोली कि हम दोनों साथ रहते हैं, बस बाहर कम ही निकलते हैं। रॉकी की बात की जाए तो वह एक्ट्रेस हिना खान के कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान उन्हें पूरा सपोर्ट करते रहे। 




 
Hina Khan Dinner Date With Boyfriend Rocky Jaiswal Actress Life Back To Track During Cancer Treatment
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan

कैंसर को लेकर हिना का नजरिया 
कुछ समय पहले हिना खान ने कहा था-, ‘मैंने अपनी कैंसर जर्नी के दौरान काम किया है। मैंने कैंसर की बीमारी को सहज, सामान्य करने की कोशिश की है। जब से मेरी कीमोथेरेपी शुरू हुई है तब से मैं काम कर रही हूं, शूटिंग कर रही हूं, ट्रैवल कर रही हूं। मैंने अपना रैंप वॉक किया। यही नहीं मैंने इंटरव्यू दिए हैं। अगर मेरा शरीर अनुमति देता है, तो मैं काम करूंगी।’ इसी जज्बे के कारण अब हिना ठीक हो रही हैं, उनकी जिंदगी अब पटरी पर आ रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan Dinner Date With Boyfriend Rocky Jaiswal Actress Life Back To Track During Cancer Treatment
हिना खान वेब सीरीज गृहलक्ष्मी के लुक में - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan

वेब सीरीज गृहलक्ष्मी में अभिनय
हिना खान की हाल ही में एक वेब सीरीज ‘गृहलक्ष्मी’ भी आई है। इसमें वह एक हाउसवाइफ के रोल में है, जो क्राइम की दुनिया से जुड़ जाती है। इस सीरीज में चंकी पांडे ने भी एक अहम रोल किया है। 

 

विज्ञापन
Hina Khan Dinner Date With Boyfriend Rocky Jaiswal Actress Life Back To Track During Cancer Treatment
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अवेयरनेस का काम भी किया 
हिना ने सिर्फ खुद को ही कैंसर होने के दौरान पॉजिटिव नहीं रखा, उन्होंने लोगों को भी कैंसर की बीमारी को लेकर अवेयर किया है। वह सोशल मीडिया के जरिए, लोगों को अवेयर करती हैं। खुद को ध्यान रखने की सलाह देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed