छोटे पर्दे पर बहू के किरदार से बाहर निकलकर हिना खान ग्लैमरस लुक से तारीफें लूटने में भी कामयाब रही हैं। 'बिग बॉस' से हिना खान को काफी फायदा हुआ। यहां से वो एक स्टाइलिश डीवा बनकर निकलीं। शो के बाद हिना ने एक शॉर्ट फिल्म की थी जिसकी स्क्रीनिंग के लिए वो पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची थीं। ऐसे में अब हिना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि कान्स फेस्टिवल को एक साल पूरे हो गए हैं।
जब 'कान्स फेस्टिवल' में छा गईं थीं 'बिग बॉस' की ये कंटेस्टेंट, ग्लैमरस लुक से लूट ली थी महफिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो के साथ हिना ने कैप्शन में लिखा, 'किसी चीज को अगर परखने की समझ ना हो तो वह कुछ भी नहीं रह जाता है। एक तरह से हर चीज का मूल्य उसकी मान्यता पर निर्भर है। मैंने हर भूमिका, हर किरदार, हर एक चीज करने की पूरी कोशिश की, जो मैं बाधाओं को तोड़ने के लिए करती हूं, रूढ़ियों को तोड़ने के लिए, जो मानदंड बनाए गए हैं उन्हें और रुकावटों को तोड़ने के लिए करती हूं। जब तक मैं हूं, तब तक ऐसा करती रहूंगी।'
हिना आगे कहती हैं, 'आप मेरे साथ- साथ चले। आपने पूरे दिल से बदलाव स्वीकार किया, आपने मेरे जोखिमों को प्यार से गले लगाया और आपने मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। मैं इसे आगे भी जारी रखने का वादा करती हूं। जिस दिन मैं अपने पहले ऑडिशन के लिए गई थी, ठीक उसी तरह जैसे मैं कान्स में एक साल पहले गई थी। मैं चलती रहूंगी। मैं जारी रखूंगी।'
A post shared by HK (@realhinakhan) on
कान्स में हिना के लुक की बात करें तो उनका डेब्यू बेहद शानदार रहा था। रेड कारपेट पर हिना ने शिमरी गाउन कैरी किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए हिना ने मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके साथ ही हेयरस्टाइल में उन्होंने बन बनाकर रखा था।
बता दें कि लॉकडाउन में हिना अभी घर पर ही हैं। रमजान का महीना चल रहा है, ऐसे में हिना भी रोजा रखती हैं। वो कई बार सोशल मीडिया पर नमाज के दौरान की तस्वीरें या इफ्तारी में खाने की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
22 साल पहले अमिताभ के साथ इस अंदाज में दिखीं थीं ऐश्वर्या, बिग बी और आमिर का 'रिश्ता' इसलिए नहीं बढ़ पाया आगे