फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे पर्दे पर काम कर इन अभिनेत्रियों ने खूब कमाया नाम, लोकप्रियता में बॉलीवुड सितारों पर पड़ती हैं भारी

Fri, 20 Nov 2020 07:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 20 Nov 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
Hina khan to mouni roy tv actresses most popular
हिना खान, मौनी रॉय - फोटो : instagram/realhinakhan, imouniroy

कभी बॉलीवुड और टीवी के बीच बहुत बड़ा फर्क था। यही नहीं फिल्मी कलाकार टीवी पर काम करने से बचते थे। टीवी को भी बड़ा माध्यम बनाने का श्रेय अमिताभ बच्चन को दिया जाता है। कौन बनेगा करोड़पति शो की लोकप्रियता के बाद कई जाने माने कलाकार सहज रूप से टीवी पर दिखाई दिए। आज के दौर में तो ऐसा है जहां कई टीवी कलाकारों की लोकप्रियता बॉलीवुड कलाकारों से कम नहीं है। इसी कड़ी में चलिए टीवी की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों की संख्या में है।

Hina khan to mouni roy tv actresses most popular
हिना खान - फोटो : instagram/realhinakhan

हिना खान
बिग बॉस 11 की फाइनलिस्ट हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की। इसमें उनके किरदार का नाम अक्षरा था। शो हिट रहा और हिना खान की लोकप्रियता में भी बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि इस सीरियल की वजह से उनकी इमेज टीवी की बहू की बन गई थी। अपनी इमेज को तोड़ने के लिए हिना बिग बॉस में पहुंचीं। बिग बॉस ने हिना के करियर को बहुत फायदा पहुंचाया। वे फिल्मों के साथ वेब सीरीज तक में नजर आ चुकी हैं। साथ ही हिना अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं।

Hina khan to mouni roy tv actresses most popular
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : instagram/divyankatripathidahiya

दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। दिव्यांका ने सीरियल ये है मोहब्बतें में मुख्य किरदार निभाया। इसमें उनके किरदार का नाम इशिता था। उनके साथ अभिनेता करण पटेल थे। दिव्यांका ने अभिनेता विवेक दहिया से शादी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina khan to mouni roy tv actresses most popular
जेनिफर विंगेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जेनिफर विंगेट
बतौर बाल कलाकार डेब्यू करने वालीं जेनिफर छोटे पर्दे का जाना पहचाना चेहरा हैं। सीरियल बेहद में उन्होंने माया का किरदार निभाया था। लोगों ने उन्हें इस सीरियल में बहुत पसंद किया। इसके अलावा जेनिफर कई लोकप्रिय सीरियल जैसे सरस्वतीचंद्र, दिल मिल गए, कहीं तो होगा और कुसुम में नजर आईं।

विज्ञापन
Hina khan to mouni roy tv actresses most popular
मौनी रॉय - फोटो : instagram/imouniroy

मौनी रॉय
मौनी रॉय टीवी के बाद फिल्मों में व्यस्त हैं। सीरियल नागिन में मौनी रॉय ने मुख्य किरदार निभाया। इससे पहले मौनी रॉय सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी और देवों के देव महादेव में नजर आई थीं। मौनी असल जिंदगी में अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह बहुत अच्छी डांसर भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed