एकता कपूर की वेब सीरीज 'XXX' पर जारी विवाद लगातार गहराता ही जा रहा है। एकता कपूर के माफी मांगने के बाद, उनके सीरीज से विवादित सीन हटाए जाने के बाद भी ये मामला ठंडा होता नहीं दिखाई दे रहा है। अब हाल ही में एकता के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाने वाले बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट रहे हिंदुस्तानी भाऊ ने उनसे पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने की मांग की है।
नहीं थम रहा 'XXX' पर जारी विवाद, हिंदुस्तानी भाऊ ने की एकता कपूर से 'पद्मश्री' वापस लौटाने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में इस मामले को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने खार थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। इस मामले को लेकर एकता कपूर को सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। जिसके बाद एकता कपूर ने भी इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी।
लेकिन ये मामला है कि ठंडा हो ही नहीं पा रहा है। अब एक बार फिर से हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने एकता कपूर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। विकास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर एकता से पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने की मांग की है। विकास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी साझा करते हुए एकता कपूर से ये मांग की है।

वहीं विकास ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए भी एक पोस्ट साझा कर राष्ट्रपति से अपील की है कि वो एकता से सम्मान वापस ले लें। विकास ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'एकता कपूर को पद्मश्री क्यों दिया? उसने ऐसा क्या योगदान दिया है इस देश के लिए? मेरी विनती है कि हमारे राष्ट्रपति जी से कि जल्द से जल्द एकता कपूर से पद्मश्री अवॉर्ड वापस लिया जाए।'
Ekta Kapoor Ko Padmashri Award Kyu Diya? Usne Aisa Kya Yogdan Diya Is Desh Ke Liye? Meri Vinanti Hai Ke Humare Rastrapati ji Se Ke Jald Se Jald Ekta Kapoor Se Padmashri Award Wapas Liya Jaye, @rashtrapatibhvn @PMOIndia @adgpi @CMOMaharashtra @myogiadityanath @AmitShah
गौरलतब है कि ये विवाद एकता की एक वेब सीरीज 'XXX अनसेंसर्ड' को लेकर गरमाया हुआ है। इस वेब सीरीज के एक एपिसोड में फिल्माए गए एक दृश्य पर लोगों को आपत्ति है जिसमें एक महिला अपने सेना के जवान पति की गैर मौजूदगी में अपने प्रेमी को बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती है। विवाद का कारण यह भी है कि वह औरत अपने प्रेमी को अपने पति की वर्दी पहनाती है और फिर उस वर्दी को फाड़ देती है।
पढ़ें: 'क्या तुम बच्चा चाहती हो ?', दोस्त के सवाल पर जान्हवी कपूर ने दिया ऐसा जवाब