फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर खुलते ही टीवी के 'श्री राम' ने की लोगों से खास अपील, कहा- 'आपकी सुरक्षा ईश्वर को भी प्यारी है'

Mon, 08 Jun 2020 06:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 08 Jun 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Unlock One Ramayan actor Arun Govil appeal to people save themselves during philosophy in temples
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे देश अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। आज से पूरे देश में अनलॉक वन शुरू हो गया है। इसके तहत कुछ शर्तों के साथ धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल्स खुल सकेंगे। इस बीच मशहूर कलाकार अरुण गोविल ने अनलॉक वन लागू होने पर लोगों से बेहद खास अपील की है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। 

Unlock One Ramayan actor Arun Govil appeal to people save themselves during philosophy in temples
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अनलॉक वन होने पर अरुण गोविल ने ट्विटर पर लोगों से खास अपील है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज से धार्मिक स्थल खुल गए हैं, आपकी सुरक्षा ईश्वर को भी प्यारी है, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करें'। सोशल मीडिया पर अरुण गोविल का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके फैंस और कई सोशल मीडिया इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

Unlock One Ramayan actor Arun Govil appeal to people save themselves during philosophy in temples
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अरुण गोविल ने राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले मशहूर पौराणिक सीरियल रामायण में श्री राम का किरदार निभाया था। उन्हें इस किरदार में दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस सीरियल का निर्देशन रामानंद सागर ने साल 1987 में किया था। वहीं गौरतलब है कि सोमवर को देशभर के ज्यादातर धर्मस्थल को खोल दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock One Ramayan actor Arun Govil appeal to people save themselves during philosophy in temples
श्री डोडा गणपति मंदिर में दर्शन के लिए खड़े श्रद्धालु - फोटो : ANI

बंगलूरू में बासावानागुडी के श्री डोडा गणपति मंदिर के बाहर भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार कर्नाटक में भी धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ईदगाह मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की। हालांकि इस दौरान सभी को सामजिक दूर और अन्य चीज को छूने को मना किया गया। 

विज्ञापन
Unlock One Ramayan actor Arun Govil appeal to people save themselves during philosophy in temples
स्वर्ण मंदिर अमृतसर - फोटो : सोशल मीडिया

इनके अलावा पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर को भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। सामाजिक दूर और कुछ नियमों के तहत की लोगों को अंदर जाने दिया गया। गुजरात के द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर में भी लोगों ने दर्शन करने पहुंचे। मंदिर के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखीं। आंध्र प्रदेश का तिरुपति बालाजी मंदिर को भी खोल दिया गया है। हालांकि पहले दिन सिर्फ कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को दर्शन की अनुमति होगी। 11 जून से यह सभी के लिए खुल जाएगा।

पढ़ें: सोनू सूद के नाम पर हो रही है ठगी, अभिनेता ने लोगों से कहा- 'ऐसे जाल में न फंसें...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed