{"_id":"63b2888977caed227d6ae30e","slug":"hiten-tejwani-enters-in-bade-achhe-lagte-hain-2-as-laxman-talks-about-show-and-his-flim-zindagi-shatranj-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hiten Tejwani: छोटे पर्दे पर होने जा रही राम और लक्ष्मण की जंग, हितेन तेजवानी ने कहानी के सार से उठाया पर्दा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Hiten Tejwani: छोटे पर्दे पर होने जा रही राम और लक्ष्मण की जंग, हितेन तेजवानी ने कहानी के सार से उठाया पर्दा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मेघा चौधरी
Updated Mon, 02 Jan 2023 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हितेन तेजवानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
लोकप्रिय अभिनेता हितेन तेजवानी की छोटे परदे पर वापसी हो गई है। वह सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की कहानी में हुए बदलाव के चलते इस धारावाहिक में आए तो लोगों को यही लगा कि वह इस शो में राम कपूर की भूमिका निभा रहे हैं और नकुल मेहता की जगह लेने वाले हैं। नकुल मेहता और दिशा परमार दोनों ये शो छोड़ चुके हैं। ‘अमर उजाला’ से एक मुलाकात में हितेन ने अपनी इस नई भूमिका को लेकर लंबी बात की और साथ ही अपनी उस फिल्म 'जिंदगी शतरंज है' के बारे में भी बातें की जो इसी महीने रिलीज होने जा रही है।
Trending Videos
2 of 6
हितेन तेजवानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'जिंदगी शतरंज है' एक नए जमाने की रोचक, रोमांचक और रहस्य से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म में हितेन तेजवानी ऐसा किरदार निभा रहे हैं जिसे एक महिला धोखेबाज कहकर अपना पति मानने से इनकार कर देती है। महिला को यह भी साबित करना है कि हितेन उसका पति नहीं है और उसके लिए यह मुश्किल होने वाला है। हितेन तेजवानी कहते हैं, 'कोरोना लॉकडाउन में बहुत ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हमने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी अब फिल्म दर्शकों के लिए तैयार है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
हितेन तेजवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
हितेन तेजवानी कहते हैं, 'आज कल के दर्शक हमसे दो कदम आगे है। कोई भी शो देखते वक्त आगे क्या होने वाला है, वह इस बात का अनुमान पहले से ही लगा लेते हैं। ऐसे में कहानी का चयन करना बहुत मुश्किल हो जाता है। कहानी में कुछ ऐसा होना चाहिए कि दर्शक ने जिस चीज का अनुमान लगाया है उसका उल्टा हो, तो ऐसी कहानियां करने में काफी मजा आता है। अभी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर मेरी ऐसी ही एक फिल्म ‘जोगी’ भी रिलीज हुई। फिल्म की कहानी 1984 के दंगों पर आधारित है। यह मेरे करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस तरह की भूमिकाएं मुझे काफी प्रेरित करती हैं।'
4 of 6
हितेन तेजवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
हितेन तेजवानी ने 'कभी सौतन कभी सहेली', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की' और 'कुटुंब' जैसे धारावाहिकों में लीड रोल निभाए हैं। जब फिल्मों की बात आती है, तो उन्हें ऐसी कोई जिद नहीं है। वह कहते हैं, ‘जरूरी नहीं कि फिल्मों में लीड भूमिका ही हो, मैंने कभी खुद को सोलो हीरो के रूप में बांधकर नहीं रखा। किरदार अगर पसंद आए तो तुरंत हां कर देता हूं। 'जोगी' के अलावा मैं खास तौर पर 'अर्ध' का भी जिक्र करना चाहूंगा जो जी5 पर रिलीज हो चुकी है।’
विज्ञापन
5 of 6
हितेन तेजवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के बाद हितेन तेजवानी का फिल्मों का सफर बस अभी शुरू ही हुआ है। वह बताते हैं, 'इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉड फादर नहीं था जो मुझे फिल्मों में लांच करता, इसलिए मैंने छोटे पर्दे से शुरुआत की। टीवी हो या फिल्म मेरा एक ही मकसद था कि जो भी काम करूं, पूरी लगन और ईमानदारी के साथ करूं। मैंने जो सपना देखा था उसे पूरा करने में अपनी जान लगा दी। सपने देखना और उसे पूरा करने में बहुत फर्क है। मेरा मानना है कि आप तब तक आराम न करें जब तक आपके सपने पूरा ना हो जाए. तब तक अपने सपने का पीछा करते रहें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।