फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India's Got Talent: स्टंट दिखाने के चक्कर में आग की लपटों में फंसा कंटेस्टेंट, बचाने के लिए दौड़े बादशाह तो वहीं चिल्लाने लगीं शिल्पा

Tue, 25 Jan 2022 04:35 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
India's Got Talent 9: stunt goes wrong  Badshah rushes to save a contestant from fire
इंडियाज गॉट टैलेंट - फोटो : social media

'इंडियाज गॉट टैलेंट' टीवी इंडस्ट्री का एक ऐसा रिएलिटी शो है, जिसके हर सीजन में नई-नई प्रतिभाएं सामने आती हैं। इस शो के जरिए इंडिया के बहुत से प्रतिभाशाली लोग अपना हुनर दिखाने स्टेज पर आते हैं। इस शो में कंटेस्टेंट ऐसे- ऐसे करतब करते हैं, जिन्हें देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। शो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक प्रतियोगी आग की लपटों में फंस गया और उसकी चीख सुनकर शो के जज बादशाह अपनी सीट छोड़कर टास्क रुकवाने के लिए दौड़ पड़े। 

India's Got Talent 9: stunt goes wrong  Badshah rushes to save a contestant from fire
इंडियाज गॉट टैलेंट में लगी आग के बीच फंसा एक कंटेस्टेंट - फोटो : social media

प्रोमो में दिखाई गया ये हादसा
सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे इस शो का चैनल ने एक नया प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर रिलीज किया है। इस वीडियो में प्रीतम नामक एक कंटेस्टेंट मंच पर अपना एक्ट कर रहा था, जिसमें उसे झोपड़ी में बंद करके आग लगानी थी और उसे घर पूरा जलने से पहले बाहर आना था। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और वह फंस गया।  




 
India's Got Talent 9: stunt goes wrong  Badshah rushes to save a contestant from fire
बादशाह - फोटो : social media

घबरा गए रैपर बादशाह
प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि कैसे आग लगने के बाद प्रीतम खुद के बंधे हाथों को खोलने के की कोशिश कर रहे हैं। इसी वक्त प्रीतम के साथ एक कैमरामैन भी अंदर था जो ये सब लाइव रिकॉर्ड कर रहा था। अचानक कैमरा बंद हो गया और स्क्रीन ब्लैक हो गई, जिसके बाद बादशाह डर गए और बोले, "मुझे टीवी पर कुछ नहीं दिख रहा है।"


 
विज्ञापन
विज्ञापन
India's Got Talent 9: stunt goes wrong  Badshah rushes to save a contestant from fire
बादशाह - फोटो : social media

बादशाह की वजह से बचे प्रीतम
प्रीतम की बचाओ-बचाओ की पुकार सुनकर बादशाह ने तुरंत रिएक्ट किया और स्टेज पर जाकर टास्क रोकने को कहा। इसके बाद आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड ऑन किया गया। बादशाह के साथ-साथ शिल्पा भी डर से चिल्लाने लगी थीं। इस प्रोमो में दिखाए गए खेल में कितनी सच्चाई है ये तो एपिसोड के आने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल ऐसा ही लग रहा है कि एक बड़ा हादसा टल गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed