{"_id":"61efb067fa61964002170644","slug":"new-serial-fanaa-ishq-me-marjawan-will-start-after-bigg-boss-reem-sameer-shaikh-paired-opposite-zain-imam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bye Bye Bigg Boss: बिग बॉस के विदा होते ही शुरू होगा ये नया धारावाहिक, जैन इमाम संग बनी रीम समीर शेख की जोड़ी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bye Bye Bigg Boss: बिग बॉस के विदा होते ही शुरू होगा ये नया धारावाहिक, जैन इमाम संग बनी रीम समीर शेख की जोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फना इश्क में मरजावां
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे परदे पर झगड़ों, साजिशों और एक दूसरे को नीचा दिखाने की हरकतों के शो ‘बिग बॉस’ की इस सप्ताहांत विदाई हो रही है। कलर्स चैनल पर इसकी जगह आने वाले सोमवार से प्रसारित होगा एक नया शो ‘फना-इश्क में मरजावां’। चैनल के मुताबिक ये एक रोमांटिक थ्रिलर है और कहानी के हिसाब से ये एक प्रेम त्रिकोण में अटके तीन ऐसे प्रेमियों की कहानी है जिनकी जिंदगियों के तार आपस में उलझे हुए हैं। इस धारावाहिक के किरदारों में पाखी का रोल करते दिखेंगे रीम समीर शेख, अगस्त्य का किरदार करेंगे जैन इमाम और अभिनेता अक्षित सुखिजा को मिला है ईशान का किरदार।
2 of 4
अगस्त्य का किरदार निभा रहे जैन इमाम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहानी के मुताबिक अगस्त्य एक बिजनेसमैन और टेक-जीनियस है, जो बिना शर्त पाखी से इतना प्यार करता है कि उसके लिये उसकी भावनाएं धीरे-धीरे एक जुनून में बदल जाती हैं। दूसरी ओर पाखी आजाद ख्याल की उत्साही लड़की है। वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती है। दोनों अच्छे दोस्त हैं और अपनी जिंदगी की हर बात एक-दूसरे से शेयर करते हैं। कहानी आगे बढ़ती है और पाखी को कैंसर का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ईशान से प्यार हो जाता है और यह जानने के बाद अगस्त्य खुद पर काबू नहीं रख पाता है। इन तीन जिंदगियों में इस तूफान का क्या असर होगा? इसी के इर्द गिर्द धारावाहिक ‘फना-इश्क में मरजावां’ के एपीसोड्स आगे बढ़ेंगे।
3 of 4
पाखी की भूमिका निभा रहीं रीम समीर शेख
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक में पाखी की भूमिका निभा रहीं रीम समीर शेख कहती हैं, "मैंने लगभग एक दशक पहले कलर्स के साथ अपना सफर शुरू किया था और मैं ‘फना-इश्क में मरजावां’ के साथ वापसी करके बहुत खुश हूं। यह शो किसी भी अन्य रोमांटिक थ्रिलर से अलग है और पाखी का किरदार भी बहुत शानदार और मजबूत है। वह नेकदिल है, जो सबका अच्छा होने पर विश्वास करती है और अपने जीवन में सबसे ज्यादा अगस्त्य पर भरोसा करती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ईशान का किरदार निभा रहे अक्षित सुखिजा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं ईशान का किरदार निभा रहे अक्षित सुखिजा कहते हैं, “ईशान शायद सबसे ईमानदार किरदार है जिसे मैंने परदे पर निभाया है। वह एक बड़े दिल वाला बेहद दृढ़ निश्चयी व्यक्ति है जो जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहता है। वह पाखी से बेइंतहा प्यार करता है और उसकी परवाह करता है, लेकिन इस बात से अनजान है कि प्यार की उसे क्या कीमत चुकानी होगी।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।