जिस चीज का इंतजार हर किसी को था फाइनली वो घड़ी आ चुकी है। दर्शकों को इंडियन आइडल 12 का विजेता आज मिल जाएगा। इंडियन टेलीविजन के इतिहास में ये शो अब तक का सबसे बड़ा फिनाले होने वाला है। इंडियन आइडल 12 का फिनाले 12 घंटे तक चलने वाला है। ‘द ग्रेटेस्ट ग्रैंड फिनाले’ 15 अगस्त यानी की आज दोपहर से शुरू होगा और रात तक प्रसारित होगा। इंडियन आइडल को इस सीजन के टॉप 5 सबसे बेहतरीन कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं और आज इस शो को उनका विजेता मिल जाएगा।
Indian Idol 12: भारत के इतिहास में पहली बार 12 घंटे चलेगा फिनाले, एक-दूसरे को टक्कर देने को तैयार हैं टॉप 6 प्रतियोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 बजे होगा फिनाले का आगाज
इंडियन आइडल 12 शुरुआत से ही कई कारणों की वजह से सुर्खियों में रहा है। कभी प्रशंसकों को अपने पसंदीदा सिंगर की परफॉर्मेंस पसंद आई तो कभी शो के जजों को पक्षपात करने के लिए ट्रोल होना पड़ा। लेकिन ये शो लगातार लाइमलाइट में रहा। ऐसे में दर्शक इस शो के फिनाले को देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। बता दें कि इंडियन आइडल 12 का प्रसारण दिन में 12 बजे से होगा और रात के 12 बजे तक चलेगा। मेकर्स की माने तो यह फिनाले दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
टॉप 6 कंटेस्टेंट में होगी टक्कर
इंडियन आइडल 12 में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। उत्तराखंड के पवनदीप राजन, कोलकाता की अरुणिता कांजीलाल, विजाग की शनमुखप्रिया, उत्तर प्रदेश के दानिश खान, बैंगलोर के निहाल, महाराष्ट्र की सायली कांबले के बीच म्यूजिक का घमासान देखने को मिलेगा। ये सब एक आखिरी बार टकराते हुए नजर आएंगे। इन छह में से एक कंटेस्टेंट इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करवाएगा।
अल्का यागनिक चाहती हैं अरुणिता जीते यह शो
इस शो के फिनाले में अल्का यागनिक भी चार चांद लगाती हुई नजर आएंगी। अल्का यागनिक से जब ये पूछा गया कि वो किसे इस साल विजेता के रूप में देखती हैं तो उन्होने जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता ये सीजन कौन जीतेगा, ये पूरी तरफ से दर्शकों के वोट्स पर निर्भर करता है। मेरी निजी तौर पर जो पसंदीदा हैं वो अरुणिता कांजीलाल हैं’। अल्का यागनिक ने कहा, वो बहुत अच्छा गाती हैं और उनकी आवाज बहुत अच्छी है।
हर घंटे में होंगे 100 वोट्स
सबसे अच्छी बात ये है कि 12 घंटे चलने वाले इंडियन आइडल के फिनाले में दर्शक हर घंटे 100 वोट्स कर सकते हैं। बता दें कि यह शो 10 महीने तक चला है और अब अपने आखिरी मुकाम तक पहुंच गया है। दर्शकों की वोटिंग के आधार पर ही इंडियन आइडल 12 का विजेता चुना जाएगा।