इंडियन आइडल 12 के फिनाले का आगाज हो चुका है। दोपहर के 12 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक ये शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिलकुल तैयार है। 15 अगस्त के इस खास मौके पर इंडियन आइडल 12 को उनका विजेता मिल जाएगा। आज रात तक दर्शकों को ये पता लग जाएगा की इस सीजन का विजेता कौन होगा कौन नहीं। इस म्यूजिकल लाइव कॉन्सर्ट में म्यूजिक इंडस्ट्री के भी बड़े –बड़े सिंगर्स की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। लेकिन इन सबके बीच मेकर्स शो में एक बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए बिलकुल तैयार हैं।
Indian Idol 12: इस बार शो में ‘ट्रॉफी’ के होंगे दो हकदार? विजेता को मिलेंगे इतने लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये था अरुणिता और पवनदीप का जवाब
इंडियन आइडल 12 के दो विजेता के बारे में जब मीडिया चैनल ने अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन से पूछा तो उन्होने जवाब देते हुए कहा कि मेकर्स दो विजेता की घोषणा करने के बारे में सोच रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यह वाकई में एक एतिहासिक क्षण होने वाला है। क्योंकि अब तक इंडियन रिएलिटी शो के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ है। अगर यह सच है तो फिर 'इंडियन आइडल 12' इस फिनाले के जरिए वाकई इतिहास रचने जा रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
25 लाख का मिलेगा इनाम
दो विजेता के अलावा और शो में क्या ट्विस्ट आएगा इस बात से आज रात 12 बजे पर्दा उठ जाएगा। इंडियन आइडल ट्रॉफी के अलावा विजेता को विनिंग अमाउंट के तौर पर एक बड़ा अमाउंट मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार विजेता को 25 लाख का अमाउंट मिलेगा। ट्रॉफी और 25 लाख के अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक विजेता को एक म्यूजिक कंपनी के साथ कांट्रैक्ट भी मिलेगा। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनलिस्ट को लंदन के एक स्टेडियम में कॉन्सर्ट मे परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।
आज रात होगी विजेता की घोषणा
इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले में इस बार संगीत जगत के कई दिग्गज सिंगर नजर आएंगे। जो एक से एक बेहतरीन परफॉर्मेंस देंगे। इस खास मौके पर अल्का यागनिक, कुमार सानू, हिमेश रेशमिया, राघव सच्चर, विशाल ददलानी, मीका सिंह सहित कई सितारे शामिल होंगे। ये सभी सिंगर्स और कम्पोजर्स शो के फाइनलिस्ट के साथ परफॉर्म करेंगे। 'इंडियन आइडल 12' के डायरेक्टर नीरज शर्मा ने बताया था कि 15 अगस्त की रात को 12 बजे विनर का नाम अनाउंस किया जाएगा।
टॉप 6 कंटेस्टेंट में होगी टक्कर
इंडियन आइडल 12 में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। उत्तराखंड के पवनदीप राजन, कोलकाता की अरुणिता कांजीलाल, विजाग की शनमुखप्रिया, उत्तर प्रदेश के दानिश खान, बैंगलोर के निहाल, महाराष्ट्र की सायली कांबले के बीच म्यूजिक का घमासान देखने को मिलेगा। ये सब एक आखिरी बार टकराते हुए नजर आएंगे। इन छह में से एक कंटेस्टेंट इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करवाएगा।