फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol 12: फिनाले से पहले वायरल हुआ अरुणिता कांजीलाल का थ्रोबैक वीडियो, क्या बनेंगी विजेता?

Sun, 15 Aug 2021 03:54 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 15 Aug 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
Indian idol 12 grand finale Arunita kanjilal throwback video goes viral on social media
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram

आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है और लोगों के अंदर देशभक्ति का जज्बा भी देखने को मिल रहा है। टीवी के मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल ने भी 15 अगस्त को अपने समापन का दिन चुना है। आज इस सीजन का ग्रैंड फिनाले है और ये ग्रैंड फिनाले 12 घंटों तक चलने वाला है। शो के फिनाले की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि शो के फिनाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स की शानदार परफॉरमेंस को देखने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे भी इसका हिस्सा बन रहे हैं और इस दौरान एक के बाद एक धमाकेदार परफॉरमेंस देखने को मिलेगी।



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अरुणिता का थ्रोबैक वीडियो

इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी के लिए 6 प्रतिभागी एक दूसरे के आमने-सामने हैं और फैंस भी बेसब्री से अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के जीतने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शो की प्रचलित कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके नाम के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।


View this post on Instagram

A post shared by ARUNITA KANJILAL FANCLUB (@arunita_kanjilal_fc)

Indian idol 12 grand finale Arunita kanjilal throwback video goes viral on social media
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : ArunitaKanjilal fanpage instagram

शो के फिनाले एपिसोड की शुरुआत से पहले ही अरुणिता कांजीलाल का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो 'सारे गा मा पा लिटिल चैंप्स' का है जिसमें अरुणिता ने भाग लिया था। इस वीडियो में अरुणिता काफी प्यारी लग रही हैं। उस वक्त अरुणिता महज 11 साल की थी।

Indian idol 12 grand finale Arunita kanjilal throwback video goes viral on social media
शान - फोटो : Instagram

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अरुणिता 'मेरा साया' गाना गाते नजर आ रही हैं। छोटी सी उम्र में ही उनकी आवाज सब पर अपना जादू चलाती दिख रही है। उस वक्त भी अरुणिता की गायिकी सुन शो के सभी जज मंत्रमुग्ध हो गए थे। अब छोटी सी अरुणिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian idol 12 grand finale Arunita kanjilal throwback video goes viral on social media
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram

इस वीडियो में अरुणिता ये भी बता रही हैं कि वो आठ साल की उम्र से गाना गा रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो सुबह उठकर सबसे पहले रियाज करती थीं और उसके बाद स्कूल जाती थीं।गौरतलब है कि इंडियन आइडल में पवनदीप की गायिकी को हमेशा जबरदस्त तारीफ मिली है लेकिन अरुणिता भी किसी मामले में पीछे नहीं हैं। अरुणिता को लेकर बहुत से लोगों का विश्वास है कि वो इस सीजन की विजेता बन सकती हैं।

विज्ञापन
Indian idol 12 grand finale Arunita kanjilal throwback video goes viral on social media
इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इंडियन आइडल ट्रॉफी के अलावा विजेता को विनिंग अमाउंट के तौर पर बड़ी रकम मिलने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार विजेता को 25 लाख का अमाउंट मिलेगा। ट्रॉफी और 25 लाख के अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक विजेता को एक म्यूजिक कंपनी के साथ कांट्रैक्ट भी मिलेगा। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनलिस्ट को लंदन के एक स्टेडियम में कॉन्सर्ट मे परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed