फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरों के खिलाड़ी 11: करंट लगने से पूरी तरह हिल गए अभिनव शुक्ला, रोहित शेट्टी का नाम लेकर चिल्लाए

Sun, 15 Aug 2021 02:46 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 15 Aug 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 after electronic shocked abhinav shukla screamed rohit shetty name says i don't have a child
कलर्स - फोटो : Social Media

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 हर साल की तरह इस साल दर्शकों का दिल जीतने में अब तक कामयाब नहीं हो पाया है। लोगों को इस साल ये सीजन कुछ खास रास नहीं आ रहा। हालांकि इस बार सीजन में दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर अर्जुन बीजलानी और श्वेता तिवारी जैसे कई टीवी की मशहूर हस्तियां नजर आ रही हैं। हर हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी खिलाड़ियों को फियर फंदे से बचने के लिए टास्क करना होगा और खुद को अगले हफ्ते के लिए सुरक्षित करना होगा।



इस हफ्ते खतरे में हैं ये कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते खतरों के खिलाड़ी में अभिनव शुक्ला, निक्की तंबोली, वरुण सूद, महक चहल, अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी को फियर फंदे से बचना है। इसके लिए उन्हें बिजली के तारों से लटके हुए टैग्स को निकालने की चुनौती दी गई थी। इस टास्क में अपने फियर फंदे को उतारने के लिए पानी के ऊपर लगाए हुए सर्किट पर घूमते हुए वहां लटके हुए बिजली के करंट से भरे हुए तारों से टैग्स निकालते हुए स्टंट परफॉर्म करना था।

khatron ke khiladi 11 after electronic shocked abhinav shukla screamed rohit shetty name says i don't have a child
अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram

करंट महसूस करवाने के लिए पानी में उतारा

कंटेस्टेंट्स को बिजली का करंट महसूस हो इसके लिए उन्हें पहले पानी में डुबकी मारनी थी और उसके बाद उन्हें सर्किट पर चढ़ना था। इस टास्क को अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली ने साथ में परफॉर्म किया। करंट टास्क को करते समय अभिनव शुक्ला की हालत इस कदर खराब हो गई कि वो बार-बार रोहित शेट्टी का नाम लेकर चिल्लाने लगे।

khatron ke khiladi 11 after electronic shocked abhinav shukla screamed rohit shetty name says i don't have a child
अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram

निक्की के साथ मिलकर किया टास्क

इस टास्क को कंटेस्टेंट्स ने जोड़ियों में परफॉर्म किया। अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली ने इस करंट टास्क को साथ में किया। हालांकि इस सीजन की शुरुआत से ही निक्की तंबोली शो में सबसे कमजोर कंटेस्टेंट के रूप में देखी जा रही है। इसलिए इस टास्क को पूरा करने की जिम्मेदारी पूरी तरह से अभिनव शुक्ला के कंधे पर आ गई थी। हालांकि अभिनव ने जैसे तैसे एक टैग तो निकाल दिया, लेकिन जैसे ही उन्होने दूसरे तार को छुआ वो उन्हें तेज से करंट लगा और वो रोहित शेट्टी का नाम लेकर चिल्ला दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 after electronic shocked abhinav shukla screamed rohit shetty name says i don't have a child
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Insatagram- @colorstv

रोहित शेट्टी से कहा मेरे बच्चे नहीं हैं

अभिनव शुक्ला को ऐसा झटका लगा कि वो रोहित शेट्टी को बोल पड़े, ‘सर अभी तक मेरे बच्चे नहीं हुए’। अभिनव शुक्ला की ये बात सुनकर वहां मौजूद हर प्रतियोगी हंसने लगा। इसके बाद  अभिनव शुक्ला ने अपने सहयोगी कंटेस्टेंट्स को ये समझाने की कोशिश की कि झटका लगने से बच्चे नहीं हो पाते।

विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 after electronic shocked abhinav shukla screamed rohit shetty name says i don't have a child
कलर्स - फोटो : Social Media

निक्की की वजह से अभिनव को मिला फियर फंदा

अभिनव शुक्ला ने जहां टास्क को पूरा करने की कोशिश की तो वहीं उनकी पार्टनर निक्की तंबोली हमेशा की तरह इस टास्क को पूरा करने से भी पीछे हट गईं। इस वजह से अभिनव को न सिर्फ ये टास्क छोड़ना पड़ा बल्कि उन्हें निक्की की वजह से फियर फंदा भी मिल गया। निक्की अपने साथ-साथ अभिनव को भी ये टास्क करने से रोकती रही, जिसकी वजह से बाकी के कंटेस्टेंट्स उन पर बहुत गुस्सा हुए। इसके अलावा उन्हें मेजबान रोहित शेट्टी के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed