{"_id":"6119235a8ebc3ee07b4d75c4","slug":"indian-idol-12-grand-finale-pawandeep-rajan-won-heart-of-judges-and-audiences-with-mesmerizing-performance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 12 Finale: पवनदीप राजन की गायिकी ने किया सबको मंत्रमुग्ध, स्टेज पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Indian Idol 12 Finale: पवनदीप राजन की गायिकी ने किया सबको मंत्रमुग्ध, स्टेज पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 15 Aug 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे का चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का सीजन 12 अपने ग्रैंड फिनाले को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। शो मे सिर्फ 6 कंटेस्टेंट बचे हैं और फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन का विजेता कौन बनेगा। इसके साथ ही टीवी के इतिहास में पहली बार किसी रियलिटी शो का इतना लंबा प्रसारण किया जा रहा है। दिन के 12 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक शो का ग्रैंड फिनाले प्रसारित होगा।
पवनदीप राजन की परफॉरमेंस ने किया सबको मदहोश
इसके साथ ही शो में कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक धमाकेदार परफॉरमेंस देते नजर आ रहे है। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें शो के मशहूर कंटेस्टेंट पवनदीप राजन एक के बाद एक जबरदस्त परफॉरमेंस देते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले पवन 'काफिराना' गाना गाते नजर आते हैं जिससे माहौल रोमांटिक हो जाता। इसके बाद वो 'नादान परिंदे' और 'साड्डा हक' गाने से सबके दिल में जोश भर देते हैं।
पवनदीप गाने के साथ साथ स्टेज पर डांस करते भी नजर आ रहे हैं। उनकी जोशभरी परफॉरमेंस देखकर सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि जजेज भी खुशी से झूमते दिखाई दे रहे हैं। अनु मलिक, हिमेशा रेशमिया, विशाल भारद्वाज, सोनू कक्कड़ सभी पवनदीप की परफॉरमेंस पर ताली बजाते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
बता दें कि पवनदीप इस सीजन के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि इस सीजन की ट्रॉफी वही अपने नाम करेंगे। दूसरी तरफ बहुत से फैंस का मानना है कि अरुणिता या शनमुखप्रिया किसी भी वक्त इस खेल का पासा पलट सकती हैं और ट्रॉफी किसी के भी नाम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल
- फोटो : Instagram
इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले में इस बार संगीत जगत के कई दिग्गज सिंगर नजर आएंगे। जो एक से एक बेहतरीन परफॉर्मेंस देंगे। इस खास मौके पर अल्का यागनिक, कुमार सानू, हिमेश रेशमिया, राघव सच्चर, विशाल ददलानी, मीका सिंह सहित कई सितारे शामिल होंगे। ये सभी सिंगर्स और कम्पोजर्स शो के फाइनलिस्ट के साथ परफॉर्म करेंगे। 'इंडियन आइडल 12' के डायरेक्टर नीरज शर्मा ने बताया था कि 15 अगस्त की रात को 12 बजे विनर का नाम अनाउंस किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
सायली कांबले, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश
- फोटो : इंडियन आइडल 12
इंडियन आइडल 12 में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। उत्तराखंड के पवनदीप राजन, कोलकाता की अरुणिता कांजीलाल, विजाग की शनमुखप्रिया, उत्तर प्रदेश के दानिश खान, बैंगलोर के निहाल, महाराष्ट्र की सायली कांबले के बीच म्यूजिक का घमासान देखने को मिलेगा। ये सब एक आखिरी बार टकराते हुए नजर आएंगे। इन छह में से एक कंटेस्टेंट इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करवाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।