{"_id":"611914808ebc3edfa72caf6e","slug":"indian-idol-12-grand-finale-vijay-deverakonda-offer-song-to-shanmukhapriya-in-his-next-film-see-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 12 Finale: विजय देवरकोंडा ने शनमुखप्रिया को दिया अपनी फिल्म में गाने का ऑफर, बोले- जल्द मिलो मुझसे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Indian Idol 12 Finale: विजय देवरकोंडा ने शनमुखप्रिया को दिया अपनी फिल्म में गाने का ऑफर, बोले- जल्द मिलो मुझसे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 15 Aug 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विजय देवरकोंडा, शनमुखप्रिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के सबसे मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 का आज आखिरी दिन है। 15 अगस्त को हो रहे इस ग्रैंड फिनाले में पता चल जाएगा कि इस सीजन का विजेता कौन है। वहीं 12 घंटे तक चलने वाले इस फिनाले एपिसोड में एक के बाद एक शानदार परफॉरमेंस देखने को मिल रही है। इसके साथ ही शो की चर्चित कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया को एक बेहद ही खास सरप्राइज मिला है।
विजय देवरकोंडा ने दिया शनमुखप्रिया को ऑफर
दरअसल शनमुखप्रिया के लिए साउथ के सुपरस्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा ने एक वीडियो मैसेज भेजा जिसे देखकर शनमुखप्रिया खुशी से उछलने लगीं। बता दें कि शनमुखप्रिया विजय को काफी पसंद करती हैं और विजय भी इंडियन आइडल की इस कंटेस्टेंट की गायिकी के दीवाने हैं। विजय का ये खास मैसेज इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है जिसमें वो शनमुखप्रिया को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में विजय कहते दिख रहे हैं कि, 'आज इंडियन आइडल सीजन 12 का ग्रेटेस्ट फिनाले हैं और आप सभी को प्यार और आशीर्वाद। अगर शनमुखप्रिया की मां वहां मौजूद हैं तो आपको मेरा नमस्कार। जब भी शनमुखप्रिया स्टेज पर गाना गाती हैं तो आप भी उनके साथ गाना गुनगुनाती रहती हैं।आज मैं चाहता हूं कि आप स्टेज पर शनमुखप्रिया के साथ गाना गाएं। मेरी बेस्ट विशेज उसके साथ है और जैसे की फिनाले में हार-जीत मायने नही रखती बस उस पल को जीना मायने रखता है'।
3 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : Instagram
इसके साथ ही विजय ने आगे कहा कि, 'आज फिनाले है, जीतने हारने सब चीज के बारे में भूल जाइए, बस खुलकर धमाल मचाइए। इस स्टेज को अपना बना लीजिए। मैं सभी कंटेस्टेंट को शुभकामनाएं देता हूं और शनमुखप्रिया आप इसके बाद हैदराबाद आ रही हैं और मुझसे मिलेंगी। आप मेरी फिल्म में गाना गाने वाली हैं। ये डील हो गई'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शनमुखप्रिया
- फोटो : सोशल मीडिया
शनमुखप्रिया विजय की बातें सुनकर इतना ज्यादा खुश हो जाती हैं कि उन्हें यकीन ही नहीं होता है कि ये सब हो रहा है। अब शनमुखप्रिया को मिले इतने बड़े ऑफर को लेकर फैंस उनकी प्रतिक्रया देखकर बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि शनमुखप्रिया शो की मजबूत कंटेस्टेंट हैं। हालांकि कई बार उन्हें अपनी गायिकी की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा लेकिन उन्होंने हर बार चुनौती का सामना करते हुए अपनी बेस्ट परफॉरमेंस दी।
विज्ञापन
5 of 5
पवनदीप राजन, शनमुखप्रिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इंडियन आइडल ट्रॉफी के अलावा विजेता को विनिंग अमाउंट के तौर पर बड़ी रकम मिलने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार विजेता को 25 लाख का अमाउंट मिलेगा। ट्रॉफी और 25 लाख के अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक विजेता को एक म्यूजिक कंपनी के साथ कांट्रैक्ट भी मिलेगा। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनलिस्ट को लंदन के एक स्टेडियम में कॉन्सर्ट मे परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।