इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है। 12 बजे से इसका लाइव प्रसारण शुरू हो गया है। सबसे खास बात ये है कि इस सीजन का ग्रैंड फिनाले आज यानी कि स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर किया जा रहा है। जहां हमारे देश के लिए कुर्बान हुए शहीदों को नमन करके उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। ग्रेट ग्रैंड फिनाले के इस मौके पर आज सभी ने मिलकर शहीद केशव गोसावी को श्रद्धांजलि अर्पित की और साथ ही सभी ने मिलकर शहीद केशव की पत्नी को हिम्मत दी और उन्हें सलाम किया।
Indian Idol 12 Finale: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद केशव गोसावी को दी गई श्रद्धांजलि, पत्नी ने सुनाया उस शाम का किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद होने से पहले किया था फोन
शहीद केशव गोसावी की पत्नी ने नम आंखो से अपने पति को याद करते हुए कहा, ‘उन्हें आज गए हुए 2 साल से अधिक का समय हो चुका है। हम आज भी उन्हें बहुत याद करते हैं। शहीद होने से पहले उन्होने मुझे सुबह फोन करके लड्डू बनाने के लिए कहा था। उस दिन मुझे मेरी डिलीवरी के लिए मां के घर जाना था। लेकिन शम को उनका फोन वापस नहीं आया। मैंने उन्हें कई दफा फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं लगा।
उनका चेहरा देखकर पूरी तरह टूट गई थी
शहीद केशव गोसावी की पत्नी ने आगे कहा, ‘उनके वहां पर नेटवर्क बहुत कम आता था। शाम को घर पर कमांड की तरफ से फोन आया, जैसे ही मैंने फोन उठाया उन्होंने फोन पड़ोसी को देने के लिए कहा। मैंने फोन पड़ोसी के हाथ में दिया तो उन्हें बताया गया कि केशव अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुझे इस बारे में बहुत देर से बताया गया। काफी समय तक तो मैं इस बात पर यकीन नहीं कर पाई। जब मैंने अगली सुबह उनका चेहरा देखा तो मैं पूरी तरह से टूट गई।
मेरी डिलीवरी पर आना चाहते थे घर
वो मेरी डिलीवरी पर घर आना चाहते थे। वो चाहते थे कि वो उस समय को अपने परिवार के साथ बिताए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया’। उनकी पत्नी ने आगे कहा, ‘मेरे लिए वो हमेशा मेरी प्रेरणा है। मैं चाहती हूं कि मैं भी फौज में जाऊं और अपने पति का बदला पाकिस्तान से लेकर आऊं'। आज मेरी एक बेटी है जो दो साल की है।
बता दें कि इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले के मौके पर फौजियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। आज इस म्यूजिकल शाम में कई ऐसे परिवार शामिल हुए हैं, जिन्होंने अपने परिवार को खोया है। आज के खास मौके पर परमवीर चक्र से सम्मानित विक्रम बत्रा का भी परिवार इस शो पर नजर आने वाला है। इस फिनाले में ‘शेरशाह’ के कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं। ये प्रोग्राम 12 घंटे चलेगा और आज इंडियन आइडल को उनका विजेता मिल जाएगा।