{"_id":"60d2a6598ebc3ef20c03c5f6","slug":"indian-idol-12-kumar-sanu-on-reality-show-says-more-gossip-gets-higher-trps-samjha-karo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 12: 'जितनी गॉसिप उतनी टीआरपी, समझा करो', शो के कंट्रोवर्सी पर कुमार सानू ने कही ये बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंडियन आइडल 12: 'जितनी गॉसिप उतनी टीआरपी, समझा करो', शो के कंट्रोवर्सी पर कुमार सानू ने कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 23 Jun 2021 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kumar sanu
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। शो के जजों से लेकर कंटेस्टेंट्स तक को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के बयान की वजह से शो एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, सिंगर ने कहा कि 'इंडियन आइडल' जैसे सिंगिंग रियलिटी शो प्रतिभाओं को खोजने का एक मंच प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि योग्य प्रतियोगियों को ऑफर देना संगीतकारों की जिम्मेदारी है।
एक निजी न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान कुमार सानू ने कहा कि बीते कुछ सालों से म्यूजिक इंडस्ट्री बदल गया है- प्रोडक्शन, म्यूजिक की क्वालिटी और सिंगर्स के संग व्यवहार ये सब माइने रखते हैं। कुमार सानू ने यह भी कहा, 'जितना गॉसिप होगा, उतना टीआरपी बढ़ेगा, समझा करो। यह कोई बड़ी बात नहीं है। टैलेंट अपना रास्ता खोज लेती है और ये शो टैलेंट को सामने लाते हैं। इंडियन आइडल ही नहीं, हर शो ऐसी प्रतिभा को सार्वजनिक मंच पर लाते हैं। हो सकता है कि उन्हें इंडस्ट्री में मौका न मिले, उन्हें इस मंच पर कुछ काम और पैसा कमाने का मौका मिल सकता है।'
हाल ही के फादर्स डे स्पेशल के चलते शनिवार को ‘इंडियन आइडल’ एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हुआ। दरअसल, इस दौरान शो में पहुंचे गीतकार मनोज मुंतशिर पहुंचे थे। उन्होंने हर परफॉर्मेंस से पहले एक मोनोलॉग कहा। सभी कंटेस्टेंट ने पिता को समर्पित करते हुए गाने गाए। कई यूजर्स का इस एपिसोड को लेकर कहना है कि मेकर्स शो के ओरिजनल प्लॉट से भटक गए हैं और उन्होंने इसे डेली सोप बना दिया है।
शो ‘इंडियन आइडल 12’ को इन दिनों अनु मलिक, हिमेश रेशमिया और सोनू कक्कड़ जज कर रहे हैं। फादर्स डे स्पेशल एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के पिता भी पहुंचे थे। उनकी निजी जिंदगी की बातें सुनकर तीनों जज भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि बिना बात रोकर, इमोशनल होकर और फिर जबरदस्ती का माहौल बनाकर शो को एक ड्रामा शो बना दिया है। इसके साथ ही ट्विटर पर मीम्स का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिसमें जजों की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। लोगों ने जजों के रिएक्शन पर जमकर मीम्स बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंडियन आइडल 12
- फोटो : Social media
मीम्स शेयर करते हुए यूजर्स ने कहा, 'जब भी गाना सुनने के लिए इंडियन आइडल लगाता हूं तो डेली सोप देखने को मिलता है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरा छोटा भाई जो ग्लिसिरीन बनाता है, उससे पूछा जाना चाहिए कि इंडियन आइडल में इसका कितना उपयोग होता है।'
विज्ञापन
5 of 5
शनमुखप्रिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, पिछले दिनों शो की कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया को भी काफी ट्रोल किया जा रहा था। दर्शकों का कहना है कि शनमुखप्रिया अक्सर पुराने गानों के साथ छेड़छाड़ करती हैं और उसे बिगाड़ देती हैं। इससे पहले बहुत से गानों के लिए शनमुखप्रिया को दर्शकों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।