{"_id":"60fc52a28ebc3e581b33778f","slug":"indian-idol-12-reena-roy-complimented-shanmukha-priya-said-she-sees-a-younger-reena-in-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 12 : शनमुखप्रिया के लिए रीना रॉय ने कही ये बात, सुनकर फैंस को भी होगी हैरानी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंडियन आइडल 12 : शनमुखप्रिया के लिए रीना रॉय ने कही ये बात, सुनकर फैंस को भी होगी हैरानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रीना रॉय, शनमुखप्रिया
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन इस बार जितना विवादों में रहा है उतनी ही इसे तारीफ भी मिली है। शो में अब सिर्फ कुछ ही कंटेस्टेंट बचे हैं जिनमें से किसी एक के सिर सजेगा इंडियन आइडल का ताज। इस बार वीकेंड स्पेशल एपिसोड में रीना रॉय ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर शो में चांर चांद लगा दिए। शो में कंटेस्टेंट ने रीना रॉय स्पेशल एपिसोड में एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाने गाए और अभिनेत्री ने भी उनकी जमकर तारीफ की।
रीना रॉय ने की शनमुखप्रिया की तारीफ
शनमुखप्रिया ने 'डिस्को स्टेशन' गाने पर धमाकेदार परफॉरमेंस दी जिसे सुनकर रीना रॉय को अपने पुराने दिन याद आ गए। शनुमखप्रिया की परफॉरमेंस के बाद रीना रॉय ने उनकी तारीफ में कुछ ऐसा कह दिया कि सभी हैरान रह गए। दरअसल रीना ने कहा कि उन्हें शनमुखप्रिया में एक छोटी रीना रॉय नजर आती है। इस तारीफ को सुनकर शनमुखप्रिया उत्साहित और भावुक हो गईं।
इस खास एपिसोड में रीना रॉय ने अपनी जिंदगी के कई खुलासे किए। सायली की परफॉरमेंस के बाद रीना ने बताया कि उन्हें बाइक बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि कैसे मुंबई की सड़कों पर वो बाइक दौड़ाना पसंद करती थी। रीना ने कहा, 'मुझे बचपन से ही बाइक राइडिंग का काफी शौक था। मेरी बहन बरखा जिसने 'सनम तेरी कसम' बनाई उसने जानबूझकर फिल्म में बाइक सीन डाला था क्योंकि ये मुझे बहुत पसंद था'।
3 of 5
रीना रॉय
- फोटो : रीना रॉय
आगे रीना ने कहा कि, 'मैं रोज सुबह उठती ,अपनी बाइक लेती और फिर सड़क पर निकल जाया करती थी। एक बार जब मैं शूटिंग में व्यस्त थी तो मेरी बहन ने बाइक ले ली और चलाते वक्त खुद को घायल कर लिया। इसके बाद मेरी मां ने उन्हें बाइक वापस कर दी जिनसे हमने ली थी। हमारी मां का कहना था कि इस बाइक की घर में कोई जरूरत नहीं है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रीना रॉय
- फोटो : रीना रॉय
इतना ही नहीं रीना ने अपने फिल्मी करियर के और भी कई मजेदार खुलासे किए। रीना ने बताया कि वो कैमरे के सामने अपना पसंदीदा खाना रखती थीं ताकि वो सही एक्सप्रेशन दे सकें। इसके साथ ही रीना ने बताया कि उनके समय में जीतेंद्र वक्त के पाबंद को-स्टार थे जो सही समय पर शूटिंग के लिए आते थे। इसके साथ उन्होंने और भी कई बातें बताईं।
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन आइडल 12
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें इंडियन आइडल की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने जा रहा है जिसमें कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑन एयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।