छोटे पर्दे का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 धीरे-धीरे अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है। उससे पहले शो पर हर हफ्ते एक गेस्ट जज शो की शोभा बढ़ाने आ रहे हैं। इस हफ्ते इंडियन आइडल के मंच पर रणधीर कपूर पहुंचे। शो में टॉप 6 कंटेस्टेंट ने रणधीर की हिट फिल्मों के गाने गाए और कई सारी खूबसूरत यादे भी साझा कीं। शो को प्रोमों पहले ही सामने आ गए थे जिसमें इस खास एपिसोड की झलक सबको देखने को मिली थी।
इंडियन आइडल 12: तैमूर का खास तोहफा देख भावुक हुए नाना रणधीर कपूर, बोले- शो के बाद करूंगा ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अपने नाती की तरफ से मिले इस खास तोहफे को देखकर रणधीर फूले नहीं समाए और पूरी टीम को धन्यवाद दिया। रणधीर कपूर ने कहा कि, 'मुझे तक इस खास तोहफे को पहुंचाने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। मैं यहां से सीधा उससे मिलने जाऊंगा। जैसे हर इंसान को असल से ज्यादा सूद पसंद होता है वैसे ही मैं करीना और करिश्मा से भी ज्यादा अपने ग्रैंड चिल्ड्रेन को पसंद करता हूं'।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
इसके साथ ही रणधीर कपूर ने अपने परिवार को लेकर कई बातें कीं। उन्होंने कहा कि राज कपूर बहुत ज्ञानी थी और उनके पास कहने के लिए बहुत कुछ था और वो इस फिल्मी दुनिया के बारे में बहुत सी बातें जानते थे। इसके साथ ही रणधीर कपूर ने कहा कि उन्हें इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। रणधीर कपूर स्पेशल एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट और जजेज ने भी खूब मस्ती की।
शो में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल तारो और शनमुखप्रिया के बीच कड़ी टक्कर है। पवदीप और अरुणिता शो के सबसे दमदार कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं लेकिन अंत में इंडियन आइडल की ट्रॉफी किसे मिलती है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
बता दें कि इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है। फिनाले एपिसोड को लेकर खास तैयारियां भी चल रही हैं। इस खास दिन शो के होस्ट आदित्य नारायण अपने पिता उदित नारायण संग साथ में परफॉर्म करेंगे। वहीं बहुत से दिग्गज कलाकार भी इस फिनाले का हिस्सा होंगे।