फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: सुहाने मौसम का मजा लेते दिखे अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन, दिखा रोमांटिक अंदाज

Sat, 04 Sep 2021 10:45 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 04 Sep 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 winner pawandeep rajan and arunita kanjilal romantic dance video goes viral on social media
पवनदीप राजन-अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन आइडल 12 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन लोगों के दिलों में अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन के लिए प्यार अभी भी बरकरार है। जब भी ये दोनों सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर डालते हैं तो वो तुरंत ही वायरल होने लगती है। इन दोनों की सिंगिंग के साथ-साथ लोगों ने शो में इन दोनों के रोमांटिक अंदाज को भी खूब पसंद किया। हाल ही में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



पवनदीप-अरुणिता का दिखा रोमांटिक अंदाज

इस वायरल वीडियो में अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा। वीडियो में दोनों ‘गजब का है दिन’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अरुणिता-पवन सुहाने मौसम के बीच खड़े हैं जहां पवनदीप अरुणिता कांजीलाल का हाथ अपने हाथों में लिए डांस कर रहे हैं तो वही हमेशा की तरह अरुणिता का शर्मिला अंदाज देखने को मिल रहा है। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pawandeep Rajan (@pawandeeprajan)

Indian Idol 12 winner pawandeep rajan and arunita kanjilal romantic dance video goes viral on social media
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram

पवनदीप राजन ने साझा किया वीडियो

इस वीडियो को पवनदीप राजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर जमकर इन दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। पवनदीप राजन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। ऐसे में उन्होंने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। वीडियो को साझा करते हुए पवनदीप ने कैप्शन में लिखा, ‘गजब का है दिन अरुणिता कांजीलाल के साथ’ खूबसूरत मौसम’।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pawandeep Rajan (@pawandeeprajan)

Indian Idol 12 winner pawandeep rajan and arunita kanjilal romantic dance video goes viral on social media
अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर यूजर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खासी पसंद है ऐसे में जब भी ये दोनों साथ आते हैं तो प्रशंसक इनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते। एक यूजर ने इनकी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इस वीडियो को देखने के बाद मैं यही सोचता हूं वो कितने मासूम थे क्या से क्या हो गए देखते-देखते’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शादी कब है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगर ये  किसी को सपना लग रहा है तो बता दूं पवनदीप राजन ने ही पोस्ट किया है’।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pawandeep Rajan (@pawandeeprajan)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 winner pawandeep rajan and arunita kanjilal romantic dance video goes viral on social media
पवनदीप राजन-अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन आइडल में पसंद किया रोमांटिक अंदाज

इन दोनों की सिंगिंग के इंडियन आइडल 12 में इन दोनों की जोड़ी को भी प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। सीजन भले ही पवनदीप राजन जीते हो लेकिन अरुणिता कांजीलाल ने भी लाखों लोगों का दिल जीत लिया। लोगों ने दोनों पर जमकर प्यार लुटाया था। इंडियन आइडल के मंच पर जो भी आया उन्होंने इस जोड़ी को बहुत प्यार दिया और पसंद किया। रिएलिटी शो खत्म होने के बाद भी इनकी जोड़ी पॉपुलर है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pawandeep Rajan (@pawandeeprajan)

 

 

विज्ञापन
Indian Idol 12 winner pawandeep rajan and arunita kanjilal romantic dance video goes viral on social media
ज्योतिदीप राजन - फोटो : instagram

पवनदीप की बहन के साथ दिखा बॉन्ड

पवनदीप राजन के साथ शो में तो अरुणिता कांजीलाल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। लेकिन इसी के साथ पवनदीप की बहन ज्योतिदीप के साथ भी अरुणिता का बॉन्ड देखने को मिला। फिनाले के खत्म होने के बाद ज्योतिदीप ने शो की पहली रनरअप अरुणिता कांजीलाल के साथ एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में ये दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। अरुणिता एक तरफ ब्राउन रंग की शिमरी ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं तो वही ज्योतिदीप भी लाल और ब्लैक आउटफिट में प्यारी लग रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed