इंडियन आइडल 10 का फिनाले रविवार को संपन्न हुआ। हरियाणा के मेवात जिले के रहने वाले सलमान अली सिंगिंग रियलिटी शो अपने नाम करने में कामयाब रहे। रविवार को हुए फिनाले में लाइव वोटिंग हुई जिसमें सलमान अली को सबसे ज्यादा वोट मिले। उन्होंने बाकी बचे 4 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर इस खिताब को अपने नाम किया।
'इंडियन आइडल 10' में सब को पीछे छोड़ विनर बना ये कंटेस्टेंट, ईनाम में मिला 25 लाख और एक कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान अली के साथ अंकुश भारद्वाज टॉप 2 में पहुंचे लेकिन सलमान ने अपनी आवाज से हिमाचल के रहने वाले अंकुश को पीछे छोड़ दिया। सलमान को इंडियन आइडल की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक कार मिली।
Here's your season 10 winner of #IndianIdol, Salman Ali! @Salmanaliidol RT to congratulate him! pic.twitter.com/E6QqauzTM6
कंटेस्टेंट नीलांजना रे शो की सेकेंड रनर अप रहीं। वो इस सीजन की अकेली फीमेल कंटेस्टेंट थीं। नीलांजना को 5 लाख रुपये का चेक मिला। फिनाले में जीरो की स्टार कास्ट भी पहुंची। शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने सभी कंटेस्टेंट की हौसला अफजाई की।
Tonight is going to be packed with memorable moments! So, don't miss out on a single one of them because it's the #IndianIdol Grand Finale! Tune in at 8 PM. @iAmNehaKakkar @VishalDadlani @ManishPaul03 @javedali4u @SonuKakkar @TheShilpaShetty @geetakapur @iamsrk @AnushkaSharma pic.twitter.com/U87cUT8q8A
शो के दौरान जज जावेद अली ने अपने मशहूर गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया। अपने चहेते कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए देशभर से दर्शकों ने वोटिंग की। इंडियन आइडल 10 इस साल 7 जुलाई को शुरू हुआ था। 25 हफ्ते तक चले इस शो को करीब ढाई करोड़ लोगों ने वोट किया।
इंडियन आइडल सीजन 10 #MeToo मूवमेंट को लेकर भी चर्चा में रहा। शो के जज अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगा जिसके बाद उन्हें शो से हटा दिया गया। अनु मलिक की जगह सिंगर जावेद अली ने ली। उनके अलावा सिंगर नेहा कक्कड़ और संगीतकार-सिंगर विशाल ददलानी जज ने की कुर्सी संभाली।