फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol: 'लोगों ने गलत मतलब निकाल लिया', अगले साल तक बाप बन जाऊंगा वाले बयान पर आदित्य की सफाई

Thu, 22 Jul 2021 10:33 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 22 Jul 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol Host Aditya Narayan Speaks up about wife Shweta Agarwal Pregnancy Rumours
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram

इंडियन आइडल (Indian Idol 12) का 12वां सीजन काफी सुर्खियों में बना हुआ है और यह सिलसिला जारी है। जैसे जैसे शो का ग्रांड फिनाले नजदीक आ रहा है तब से ही इससे जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। बता दें, 15 अगस्त को इस सीजन का विजेता मिल जाएगा। इसी बीच शो के होस्ट आदित्य नारायण ने एक बड़ी बात कही थी कि वो होस्टिंग छोड़ देंगे। इस बयान के साथ साथ आदित्य ने कई और बातें भी कही थीं जिनमें से कुछ बातों का लोगों ने गलत मतलब निकाल लिया। अब इस पूरे मामले पर आदित्य ने सफाई दी है।



क्या है पूरा मामला?
दरअसल, आदित्य नारायण ने होस्टिंग छोड़ देने वाले बयान के साथ साथ कई बातें कही थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि वो टीवी से ब्रेक ले लेंगे और जब उन्होंने टीवी पर काम शुरू किया था तो वो बहुत छोटे थे और अब अगले साल जब वो इसे छोड़ देंगे तो एक बाप बन जाएंगे। बस इसी बात का लोगों ने गलत मतलब निकाल लिया है। लोगों ने यह अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि आदित्य की पत्नी श्वेता अग्रवाल प्रेग्नेंट हैं। इसी बात पर आदित्य ने सफाई पेश की है।

Indian Idol Host Aditya Narayan Speaks up about wife Shweta Agarwal Pregnancy Rumours
श्वेता अग्रवाल, आदित्य नारायण - फोटो : Instagram

एक बातचीत के दौरान आदित्य ने कहा, 'अगर ऐसा होगा तो हम घोषणा करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि जितना भी समय हमारे पास है और जो भी रोमांस हो रहा है, वो तो होना ही है। लेकिन मेरा मानना है कि इसे गलत समझा गया, ऐसे कि जैसे कुछ हुआ है। मैं बस इतना कह रहा था, कि मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। मैंने शादी कर ली, एक नया घर खरीद लिया और अब मैं इसे आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।'

Indian Idol Host Aditya Narayan Speaks up about wife Shweta Agarwal Pregnancy Rumours
आदित्य नारायण - फोटो : instagram

आदित्य एक सफल होस्ट हैं और उन्होंने कहा कि 'मैं अगले साल टीवी से ब्रेक लूंगा। एक साथ कई चीजें करना अच्छा तो लगता है लेकिन यह बहुत थका देने वाला हो जाता है। मैं खुश हूं कि 15 सालों से मैं टीवी का हिस्सा हूं और इसमें काम करके बहुत अच्छा लगा लेकिन अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। जब मैंने टीवी पर काम शुरू किया था तो मैं बहुत छोटा था और जब अगले साल तक मैं इसे छोड़ दूंगा तो एक बाप बन जाऊंगा। टीवी इंडस्ट्री ने मुझे नाम, शोहरत और सफलता बहुत कुछ दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol Host Aditya Narayan Speaks up about wife Shweta Agarwal Pregnancy Rumours
आदित्य नारायण - फोटो : instagram

आदित्य ने आगे कहा था, 'इसी की बदौलत मैं मुंबई में अपना घर बना पाया, कार खरीदी और अच्छी जिंदगी जी रहा हूं। ऐसा नहीं है कि मैं टीवी पर काम करना छोड़ दूंगा लेकिन मैं कुछ और करूंगा। एक होस्ट के तौर पर मेरी पारी खत्म होने वाली है। अब सीट पर बैठने का टाइम आ गया है।'

विज्ञापन
Indian Idol Host Aditya Narayan Speaks up about wife Shweta Agarwal Pregnancy Rumours
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में एक निजी कार्यक्रम में सात फेरे लिए थे। दोनों  की मुलाकात फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी और शादी से पहले 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed