फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब: भारत के इन सात टीवी शो पर पाकिस्तान में लगा बैन, इस्लामिक संस्कृति बर्बाद करने का आरोप

Sat, 07 Aug 2021 09:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 07 Aug 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Indian TV shows have been banned in Pakistan Bigg boss to Bhabi Ji Ghar Par Hai
धारावाहिक - फोटो : इंस्टाग्राम

आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकार लगभग ना के बराबर ही भारत में बनाई गई फिल्मों में काम करते हैं। वैसे भी पाकिस्तान यहां की ज्यादातर फिल्मों को बैन कर देता है। लेकिन इस लिस्ट में कुछ सीरीयल्स भी शामिल हैं जिसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। ऐसे बहुत कम मौके रहे हैं जब पाकिस्तान की किसी फिल्म को भारत में बैन किया गया हो, इससे उलट पाकिस्तान यहां की हर दूसरी फिल्म और टीवी शोज को बैन करता रहा है। चलिए आपको बताते हैं उन धारावाहिकों की लिस्ट...



बिग बॉस
भारत का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस पाकिस्तान में नहीं दिखाया जाता। यह शो 2015 में अपने 9 वें सीजन से ही पाक में बैन है। जबकि सलमान कान की फिल्में पाकिस्तान में धूम मचाती आई हैं। अब पाकिस्तान का कहना है कि ऐसे टीवी शोज उनकी संस्कृति को खराब कर सकते हैं।

 

Indian TV shows have been banned in Pakistan Bigg boss to Bhabi Ji Ghar Par Hai
नागिन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘नागिन’ जब अपने दूसरे सीजन में था, तब इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। ये शो अब भी पाकिस्तान में नहीं दिखाया जाता है।

Indian TV shows have been banned in Pakistan Bigg boss to Bhabi Ji Ghar Par Hai
TV Serial - फोटो : colors

एक हकलाने वाली लड़की के जीवन संघर्ष पर आधारित इस शो को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। दो साल चले सीरियल 'थपकी प्यार की' में एक्ट्रेस को लाख मुश्किलों के बाद भी एक संघर्षशील और आत्मनिर्भर दिखाया गया था। अब इसके पीछे की वजह क्या था ये तो पाकिस्तान ही जाने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian TV shows have been banned in Pakistan Bigg boss to Bhabi Ji Ghar Par Hai
qubool hai - फोटो : twitter

भारतीय मुस्लिम परिवार पर आधारित सीरियल 'कुबूल है' भी पाकिस्तान को नहीं भाया और इस सीरियल पर भी वहां पूरी तरह से बैन लगाया गया था। सीरियल कबूल है में करण सिंह ग्रोवर ने असद के तौर पर एंट्री की थी। शो शुरू होने के कुछ समय बाद ही करण सिंह ग्रोवर ने शो को अलविदा कह दिया था।

विज्ञापन
Indian TV shows have been banned in Pakistan Bigg boss to Bhabi Ji Ghar Par Hai
Yeh Hai Mohabbatein - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं मोहब्बतें टीवी शो भारत में खूब पॉपुलर हुआ था लेकिन पाकिस्तान में इसे बैन किया गया था। ये शो 2019 में खत्म हो गया था। इस सीरीयल में रमन यानी करण पटेल और इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी मुख्य भूमिका में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed