{"_id":"610eaaeb8ebc3e794e6007e7","slug":"indian-idol-12-karan-johar-got-emotional-after-her-mother-said-i-am-lucky-that-you-are-my-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 12: करण जौहर की मां ने बेटे के लिए भेजा खास संदेश, भर आईं फिल्ममेकर की आंखें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंडियन आइडल 12: करण जौहर की मां ने बेटे के लिए भेजा खास संदेश, भर आईं फिल्ममेकर की आंखें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हीरू जौहर, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 धीरे धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो में अब बेहद ही कम कंटेस्टेंट बचे हैं और हर कोई अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दे रहा है। शो में हर वीकेंड एक खास बॉलीवुड स्टार शो में गेस्ट जज के रूप में आते हैं। इस वीकेंड शो में करण जौहर पहुंचे। इसका एक प्रोमो वीडियो भी सोनी टीवी की तरफ से जारी किया गया।
करण जौहर की आंखों से बहे आंसू
करण जौहर ने सभी कंटेस्टेंट की गायिकी का आनंद लिया। हालांकि सबसे खास पल वो आया जब करण जौहर की मां हीरू जौहर ने अपने बेटे के लिए एक संदेश दिया। करण जौहर की मां ने उनकी जर्नी के बारे में बात की जिसे सुनकर करण काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल गए।
बता दें कि हीरू जौहर ने अपने बेटे करण के लिए एक खास संदेश रिकॉर्ड किया था जो वीकेंड एपिसोड में दिखाया गया। इसकी एक झलक प्रोमो में दिख रही है। करण जौहर की मां ने कहा कि, 'जब करण छोटा था तो बहुत ही शर्मिला था। मैंने उसे बोर्डिंग स्कूल भेजा लेकिन वो तीसरे दिन वापस आ गया। एक दिन उसने मुझसे कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहता है'।
3 of 5
हीरू जौहर, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
हीरू जौहर ने आगे कहा कि, 'मैंने करण से पूछा कि वो क्या बनना चाहता है तो उसने कहा कि उसे निर्देशक बनना है। मैं अपनी कुर्सी से गिरने वाली थी। मैंने उससे पूछा- तुम्हें डायरेक्टर क्यों बनना है? तुम्हारे पिता यश जौहर एक निर्माता है तो उसने कहा कि मुझे आदी चोपड़ा मिला है और उसने कहा है कि मैं उसे असिस्ट करूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस मैसेज के दौरान करण जौहर की कई तस्वीरें और उनकी तमाम सुपरहिट फिल्मों की फोटोज भी दिखाई दे रही थीं। उनकी मां ने कहा कि, 'मैं बहुत ही गर्व महसूस करती हूं करण पर। उसने ना सिर्फ अपने पिता के गुजर जाने के बाद धर्मा प्रोडक्शंस को एक नई ऊचाई दी बल्कि उसने इतनी अच्छी फिल्में बनाईं। उसने डायरेक्टर्स और स्टार्स बनाए'।
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साथ ही हीरू जौहर ने कहा कि, 'करण ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। मुझे गर्व है कि मुझे यश जौहर जैसे पति मिले और करण जैसा बेटा मिला। उसकी वजह से मुझे यश और रूही भी मिले। एक इंसान इससे ज्यादा क्या चाहता है'। उनकी बातें सुनकर करण काफी भावुक हो गए। करण ने कहा कि, 'कहते हैं जब आपके पैरेंट्स आपसे दूर चले जाते हैं तो आपको एक भगवान मिल जाते हैं। मैं अपने पापा से यही प्रार्थना करता हूं कि वो हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें'।बता दें कि शो का फिनाले 15 अगस्त को होगा और इसी दिन इस सीजन के विजेता के नाम की घोषणा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।