फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zee Comedy Show: शूटिंग पर दिखी रितेश की कलाकारी, जेनेलिया बोलीं, “मैंने कभी इनका ऐसा रूप नहीं देखा”

Sat, 07 Aug 2021 05:42 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 07 Aug 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Riteish deshmukh and genelia will be seen as special guests in Zee Comedy show
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टॉप 5 मनोरंजन चैनलों की रेस से लगातार बाहर चल रहे चैनल जी टीवी के नए रियलिटी शो ‘जी कॉमेडी शो’ को दर्शकों के बीच मशहूर करने की कोशिशें दूसरे हफ्ते भी जारी हैं। शो के पहले एपिसोड में मुंबई के चुनिंदा कॉमेडियन्स ने लोगों को खिलखिलाकर हंसाने की कोशिशें तो भरपूर कीं लेकिन शो टेलीविजन के मनोरंजन चैनलों के टॉप 10 शोज में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहा। अब शो बनाने वालों ने अपना दांव अभिनेता रितेश देशमुख पर चला है। साथ में तुरुप की रानी बनकर उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख भी इस शो में खास मेहमान के तौर पर नजर आने वाली हैं।



जी कॉमेडी शो’ में इसे बनाने वालों ने 11 कॉमेडियन्स इकट्ठा किए हैं। अली असगर, सुगंधा मिश्रा भोसले, डॉ. संकेत भोसले, गौरव दुबे, बलराज, सिद्धार्थ सागर, दिव्यांश द्विवेदी, तेजस्वी प्रकाश, चित्राशी रावत, आदित्य नारायण और पुनीत जे. पाठक सब मिलकर जी टीवी की तरफ दर्शकों को खींचने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, दर्शकों ने जब रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को टॉप 5 शोज में आने लायक टीआरपी नहीं दी तो ‘जी कॉमेडी शो’ की राह तो और मुश्किल होती दिख रही है। ‘जी कॉमेडी शो’ के पहले एपिसोड की सबसे कमजोर कड़ी इसकी स्क्रिप्ट रही। दर्शकों को शो में कुछ खास नया भी देखने को नहीं मिल रहा है।

Riteish deshmukh and genelia will be seen as special guests in Zee Comedy show
रितेश देशमुख, सिद्धार्थ सागर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दर्शकों की प्रतिक्रियाएं इस बारे में जानने पर पता चला कि ‘जी कॉमेडी शो’ में लाफिंग बुद्धा बनकर आईं फराह खान भी इस शो की कमजोर कड़ी हैं। फराह खान के बात करने के अंदाज को लेकर बने सोशल मीडिया पर खूब देखे गए वीडियोज ने भी उनकी ब्राडिंग को ज्यादा सपोर्ट नहीं किया है। वह कोशिश तो खूब कर रही हैं लेकिन सिनेमा में हाशिये पर पहुंच चुकीं फराह खान की अपनी कोई तगड़ी फैन फॉलोइंग न होना भी शो को नुकसान ही पहुंचा रहा है।

Riteish deshmukh and genelia will be seen as special guests in Zee Comedy show
रितेश देशमुख, सिद्धार्थ सागर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो के एपिसोड की शूटिंग के दौरान इसके कलाकारों के साथ तमाम मेहनती डब्बावाले बेहद खुशनुमा अंदाज में ‘हंसी ऑन, स्ट्रेस गॉन‘ के मूड में नजर तो आए लेकिन यूं लगता रहा कि उन्हें हंसने के लिए प्रॉम्प्ट किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी अतरंगी एक्टिंग का जलवा दिखाते हुए सिद्धार्थ सागर के साथ दो एक्ट्स परफॉर्म किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish deshmukh and genelia will be seen as special guests in Zee Comedy show
रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान पहले रितेश एक फूले हुए डायनासोर कॉस्ट्यूम के साथ दिखे और सिद्धार्थ सागर एक फीमेल कोरियोग्राफर का रूप लेकर रितेश रूपी डायनासोर को डांस सिखाने की कोशिश कर रहे थे। जहां इसके बाद होने वाली कॉमेडी पर ज्यादा जोर इसके लेखकों ने दिया। रितेश का अगला एक्ट पुनीत जे पाठक और बलराज के साथ हुआ। रितेश ने सिद्धार्थ के साथ स्लोप पर डांस करने की कोशिश की और ‘लहू मुंह लग गया‘ गाने पर एक दूसरे पर गिरते-पड़ते हुए डांस किया।

विज्ञापन
Riteish deshmukh and genelia will be seen as special guests in Zee Comedy show
रितेश देशमुख, सिद्धार्थ सागर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस सब के दौरान अभिनेत्री जेनेलिया भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने कहा, “मैंने खुद कभी रितेश का इतना पैशनेट रूप नहीं देखा।” उनके कमेंट पर फराह ने कहा, “जेनेलिया आपको रितेश का यह रूप देखने के लिए अपने घर में एक स्लोप लगाना पड़ेगा।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed