{"_id":"610e68428ebc3e621920370f","slug":"bigg-boss-ott-omung-kumar-and-his-wife-vanitha-designed-the-look-of-house-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस ओटीटी: इस बार ऐसा होगा बिग बॉस का घर, ओमंग कुमार और उनकी पत्नी ने डिजाइन किया लुक, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस ओटीटी: इस बार ऐसा होगा बिग बॉस का घर, ओमंग कुमार और उनकी पत्नी ने डिजाइन किया लुक, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे पर शुरू से ही रियलिटी शोज की धूम रही है वहीं पिछले कुछ सालों में दर्शकों की दिलचस्पी डेली शोप से ज्यादा रियलिटी शोज की ओर बढ़ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि रियलिटी शो में ही अब लोगों को मसालेदार कंटेंट, रोमांस, ड्रामा , झगड़ा और प्यार एक साथ देखने को मिल जाता है। इन दिनों टीवी के सबसे मशहूर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के डिजिटल वर्जन की खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि बिग बॉस का अपकमिंग सीजन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरू होने वाला है। इस शो के लिए दर्शकों को सबसे ज्यादा ये जानने में उत्सुकता रहती है कि शो में कौन से सेलेब्स कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे। वहीं उनकी दूसरी उत्सुकता होती है बिग बॉस के घर को देखने की।
इस बार ऐसा होगा बिग बॉस ओटीटी का घर
बिग बॉस के अब तक सारे सीजन में घर के लुक को हमेशा बेहद ही शानदार तरीके से सजाया गया है। ऐसे में इसके डिजिटल वर्जन का भी खास ध्यान रखा गया है। बता दें कि आर्ट और बॉलीवुड निर्देशक ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता ओमंग ने इस बार घर के पूरे लुक को डिजाइन किया है।साथ ही उन्होंने इसके डिजिटल फर्स्ट पहलू को ध्यान में रखकर घर को बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया है।
2 of 5
बिग बॉस ओटीटी हाउस
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी हाउस की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो वाकई लाजवाब हैं। इस घर को काफी कलरफुल रखा गया है जहां बहुत सारे प्रिंट और रिबन नजर आएंगे। इस घर में रहने वाले सदस्यों को ऐसा लगेगा जैसे वो किसी कार्निवल में हैं। ओमंग कुमार और उनकी पत्नी ने इस हाउस को हटके लुक दिया है जिससे की ये आरामदायक और शानदार दोनों लगे।
3 of 5
बिग बॉस ओटीटी हाउस
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में बात करते हुए निर्देशक ओमंग कुमार ने कहा कि, 'इस सीजन में मुख्य प्रस्ताव ओवर-द-टॉप तत्व को जीवित रखना था। हमने ओटीटी हाउस के लिए बोहेमियन, जिप्सी, कार्निवल लुक के ऑप्शन को चुना था। इसके अलावा हमने इस घर को इस तरह से डिजाइन किया है कि जब कंटेस्टेंट यहां आएं तो उन्हें घर जैसा माहौल लगे। उन्हें ये लगे कि उन्हें लंबे समय तक यहां रहना है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस ओटीटी हाउस
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में हर बार कोई ना कोई एक खास बात जरूर होती है। इस बार बिग बॉस ओटीटी हाउस के लिए पहली बार लिविंग रूम और बगीचे के बीच स्लाइडिंग दरवाजों का इस्तेमाल किया है जिससे दरवाजे खुलने पर घर किसी महल की तरह लगेगा। इसके साथ ही सेलेब्स के लिए बंक बेड का इस्तेमाल भी किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
नेहा भसीन, करण जौहर, करण नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के ओटीटी हाउस को सामान्य घर और शानदार महल का मिला जुला रूप दिया गया है। ओमंग ने बताया कि किचन को कलरफुल रखा गया है साथ ही बाथरूम के लुक को टैंट जैसे तंबू में दिया गया है। वहीं दीवारों को बांस और फूलों के प्रिंट में पेंट किया गया है। लिविंग रूम के बीच एक बड़ी सी आंख बनी है जहां से करण जौहर कंटेस्टेंट को देख पाएंगे। साथ ही कंटेस्टेंट के हैंगआउट करने के लिए नुक्कड़ और कोने भी बनाए गए हैं। बता दें कि इस बार शो में रिद्धिमा पंडित, करण नाथ, जीशान खान, नेहा भसीन, अक्षरा सिंह जैसे सेलेब्स घर के सदस्य बनेंगे। ये शो 8 अगस्त को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा जिसे करण जौहर होस्ट करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।