बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Isha Malviya: ईशा मालवीय होंगी ‘नागिन’ सीरियल की नई हीरोइन, जानिए अभिनेत्री ने क्या कहा?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 01 Apr 2025 12:15 AM IST
सार

पिछले कुछ समय से एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन’ के अगले सीजन को लेकर काफी चर्चा है। इस सीरियल में नागिन के लीड रोल में कौन सी एक्ट्रेस होगी, इसको लेकर कई नाम सामने आएं। इन्हीं में से एक नाम टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय का भी है। अब इस बात पर ईशा मालवीय ने चुप्पी तोड़ी है। जानिए, एक्ट्रेस ने क्या कहा?

विज्ञापन
Is Isha Malviya Part Of Ekta Kapoor Serial Naagin Actress Talk About The Project
ईशा मालवीय - फोटो : इंस्टाग्राम@isha__malviya

एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन’ के जरिए कई एक्ट्रेस टीवी पर मशहूर हो गईं। यही कारण है कि इस सीरियल का हिस्सा कई एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। कुछ समय पहले ईशा मालवीय का नाम भी ‘नागिन’ के अगले सीजन के लिए सामने आया। प्रोडक्शन हाउस ने इस पर अब तक कुछ नहीं कहा है लेकिन ईशा मालवीय ने हाल ही में इस बारे में बात की। 

Trending Videos
Is Isha Malviya Part Of Ekta Kapoor Serial Naagin Actress Talk About The Project
ईशा मालवीय - फोटो : इंस्टाग्राम@isha__malviya

नागिन का हिस्सा बनने पर ईशा ने क्या कहा 
विरल भयानी से की गई बातचीत में ईशा मालवीय ने ‘नागिन’ सीरियल के बारे में बात की। वह कहती हैं, ‘मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं जानती हूं। अगर आप ऐसा कुछ होते हुए देखना चाहते हैं तो एकता कपूर मैम को मैसेज कीजिए।’ इस जवाब के जरिए ईशा ने यह तो जता ही दिया कि वह ‘नागिन’ सीरियल का हिस्सा बनना चाहती हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Isha Malviya: गौहर खान के बाद ‘लवली लोला’ में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री, रवि दूबे के प्लेटफॉर्म की चर्चा तेज 
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Isha Malviya Part Of Ekta Kapoor Serial Naagin Actress Talk About The Project
ईशा मालवीय - फोटो : इंस्टाग्राम@isha__malviya

खतरों के खिलाड़ी को लेकर भी बोलीं
आगे ईशा मालवीय से सवाल किया गया कि क्या वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा बनना पसंद करेंगी। इस पर ईशा ने कहा, ‘मैं किसी भी प्रोजेक्ट को मना नहीं करती हूं। इसलिए ‘खतरों के खिलाड़ी’ भी करना चाहूंगी।’ ईशा को एडवेंचर, एक्शन करने का शौक है। 

ये खबर भी पढ़ें: भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं ईशा, कहा- बोल्ड सीन से है ऐतराज
Is Isha Malviya Part Of Ekta Kapoor Serial Naagin Actress Talk About The Project
ईशा मालवीय - फोटो : इंस्टाग्राम@isha__malviya

‘बिग बॉस 17’ के कारण चर्चा में आईं ईशा 
ईशा मालवीय कुछ महीनों पहले रियालिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आईं। वह कई हफ्तों तक इस शो में बनी रहीं। इस शो के जरिए ही ईशा की फैन फाॅलोइंग काफी बढ़ गई थी। शो से निकलने के बाद ईशा ने कुछ म्यूजिक वीडियोज में काम किया।  

विज्ञापन
Is Isha Malviya Part Of Ekta Kapoor Serial Naagin Actress Talk About The Project
ईशा मालवीय - फोटो : इंस्टाग्राम@isha__malviya
ईशा मालवीय का करियर फ्रंट 
ईशा मालवीय पिछले साल एक सीरियल ‘लवली लोला’ में गौहर खान के साथ नजर आई थीं। इस सीरियल में मां-बेटी के रिश्ते की अनोखी कहानी को दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर भी बतौर फैशन इंफ्लुएंसर ईशा सक्रिय रही हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed