फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैमरे के सामने लौटे 'संतोषी मां' और 'विघ्नहर्ता गणेश', इन धारावाहिकों की फिर शुरू हुई शूटिंग

Fri, 26 Jun 2020 06:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 26 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Jai Santoshi Maa Vighnaharta Ganesh Radha Krishna Started Shooting With Full Precautions
टेलीविजन धारावाहिकों की शूटिंग शुरू - फोटो : Social Media

लंबी बंदी के बाद मनोरंजन जगत अब एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। धीरे धीरे कई टीवी धारावाहिकों की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है और आगे आने वाले दिनों में भी बचे हुए सभी शोज अपने सेट पर होंगे। सरकार की तरफ से जारी किए गए दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए शुरू हुई शूटिंग के चलते शूटिंग प्रक्रिया में तो बदलाव आए हैं लेकिन सिने जगत से जुड़े लोग सिर्फ इस बात से खुश हैं कि वह फिर से सेट पर लौट आए हैं।

Jai Santoshi Maa Vighnaharta Ganesh Radha Krishna Started Shooting With Full Precautions
Santoshi Maa - फोटो : amar ujala mumbai

धारावाहिक 'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' की शूटिंग बीते बृहस्पतिवार से शुरू हुई है। शो की मुख्य कलाकार ग्रेसी सिंह ने शूटिंग के पहले दिन की अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'शो की शूटिंग शुरू होने का फोन जब मेरे पास आया तो मैं बहुत उत्साहित हुई। मैंने अपना सामान पैक किया और सेट पर आ गई। यहां स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित सभी इंतजाम हैं। सबसे पहले हमारे शरीर का तापमान मापा गया, साथ ही ऑक्सीजन का स्तर भी चेक किया गया। सेट पर सीमित लोग थे और मुझ समेत सभी ने चेहरे पर मास्क लगा रखे थे। यह अनुभव काफी अलग रहा लेकिन मुझे भरोसा है कि हमें जल्दी इसकी भी आदत पड़ जाएगी।' इस शो के अलावा शुक्रवार से इसी चैनल के एक और शो 'एक महानायक डॉ. बीआर अंबेडकर' की भी शूटिंग शुरू हुई है।

Jai Santoshi Maa Vighnaharta Ganesh Radha Krishna Started Shooting With Full Precautions
कैमेरामैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके अलााव धारावाहिक 'राधाकृष्ण' की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। शो में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता किंशुक वैद्य ने कहा, 'लंबे समय बाद सेट पर वापस लौटने पर बहुत खुशी हो रही है। जैसे कि अब भी खतरा बरकरार है इसलिए शो के निर्माताओं ने लोगों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा है। हम सभी लोगों को एक हफ्ते पहले ही बुलाया गया था और तभी से आइसोलेशन में रखा गया था। फिलहाल सैनिटाइजेशन जैसी प्रक्रिया नियमित रूप से चल रही है। हम लोग बिना किसी चिंता के शूटिंग कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jai Santoshi Maa Vighnaharta Ganesh Radha Krishna Started Shooting With Full Precautions
शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शक्ति- अस्तित्व के एहसास की, बैरिस्टर बाबू, छोटी सरदारनी, नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी और शुभारंभ जैसे शो मंगलवार और बुधवार को ही शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा इसका एक और चर्चित शो 'नागिन' के चौथे सीजन की शूटिंग भी शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। शो में एक अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री निया शर्मा ने खुद अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'तीन महीने सेट से दूर रहने के बाद आखिर हम वापस आ गए, जान हथेली पर लेकर'। कुछ समय पहले की बात है जब इस शो की निर्माता एकता कपूर ने खुद एक वीडियो में कहा था कि वह 'नागिन 4' को जल्द ही बंद करेंगी और इसके बाद वह एक नई कहानी लेकर नागिन के पांचवें सीजन के घर वापस लौटेंगी।

विज्ञापन
Jai Santoshi Maa Vighnaharta Ganesh Radha Krishna Started Shooting With Full Precautions
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

इन शोज के अलााव 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'ये जादू है जिन्न का' की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर दो मुख्य कलाकार मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने शो की कहानी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार से ही एक और धार्मिक शो 'विघ्नहर्ता गणेश' की शूटिंग भी शुरू हो गई।

पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने आमिर खान से किया ये खास अनुरोध, सात साल पुरानी फिल्म को किया याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed