लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 के बीते वीकेंड का वार से सबा खान और अनूप जलोटा की शो से छुट्टी हो चुकी है। दोनों ही कंटेस्टेंट ने घर में जोड़ी में एंट्री ली थी। लेकिन दोनों के एक-एक कंटेस्टेंट अभी भी घर में बने हुए हैं। ऐसे में शो में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 3 या 4 नहीं बल्कि पूरे 9 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। तो आइए जानते हैं कौन होगा इस हफ्ते घर से बेघर...
इन 4 को छोड़ नॉमिनेट हुआ पूरा घर, अनूप के बाद बिग बॉस से होगी अब जसलीन की छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को एक बार फिर 440 वोल्ट का झटका दिया। क्योंकि घर में दूसरे वीकेंड का वार में डबल एविक्श देखने के बाद एक बार फिर डबल एविक्शन देखने को मिला। बता दें कि शो के छठवें हफ्ते में सबा और अनूप पर डबल एविक्शन की मार पड़ी। बता दें कि घर में सबसे पहले कृति-रोशमी की जोड़ी और निर्मल सिंह बेघर हुए थे।
लेकिन चल रहे एपिसोड में बिग बॉस ने घर में नौ कंटेस्टेंट पर एविक्शन की तलवार लटका दी है। रोमिल, दीपक, सुरभि और सोमी को छोड़कर पूरा घर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है। नॉमिनेशन में इन चार के अलावा उर्वशी, मेघा, करणवीर, श्रीसंथ, रोहित, सृष्टि, दीपिका, जसलीन और शिवाशीष का नाम शामिल है।
अब आपको बता दें कि द खबरी के मुताबिक वोटिंग में सबसे टॉप पर दीपिका हैं और उनके बाद श्रीसंथ, करणवीर, सृष्टि, शिवाशीष और मेघा का नाम शामिल हैं लेकिन वोट पाने में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट रोहित, उर्वशी और आखिर में जसलीन का नाम सबसे नीचे है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस हफ्ते जसलीन का खेल खत्म हो सकता है।
#BB12 #VotingTrend 12 PM
— The Khabri (@TheKhbri) October 30, 2018
1 Dipika✔️
2 Sree✔️
3 Karan✔️
4 Srishty✔️
4 Shiv✔️
6 Megha➖
7 Rohit✖️
8 Urvashi❌
9 Jasleen❌#BB12 #BiggBoss#BiggBoss12
वहीं, मंगलवार (30 अक्टूबर ) के एपिसोड में सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे और टॉप 3 में शामिल हुए विकास गुप्ता घर में एंट्री करेंगे। बता दें कि दोनों घर में रहने के लिए आए हैं और अपना सामान भी लेकर आए हैं। दोनों ही घर में एक टास्क भी करेंगे जिसमें दोनों एक-एक टीम में बंट जाएंगे। टास्क का नाम होगा गांव की रंगोली प्रतियोगिता।