सब्सक्राइब करें

Social Media: बेटी तारा ने गाया पिता जय भानुशाली के लिए स्पेशल गाना, वायरल हुआ वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 04 Dec 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
jay bhanushali shares beautiful video of daughter tara she sing a song for father
जय भानुशाली - फोटो : Social Media

माही विज और जय भानुशाली की लाड़ली बेटी तारा जय भानुशाली सोशल मीडिया स्टार हैं। तारा का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर आता है तो वो तुरंत ही वायरल हो जाता है। जय भानुशाली और तारा एक-दूसरे के कितने करीब हैं इसका अंदाजा आप उनके वीडियो से ही लगा सकते हैं। तारा अपने पिता जय भानुशाली की बहुत लाड़ली हैं। जब जय बिग बॉस के घर के अंदर थे तो उस दौरान दोनों तारा की कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें वो अपने पिता को याद करती हुई नजर आईं।



तारा ने पापा जय को गाना किया डेडिकेट

हाल ही में जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर तारा का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को देखने के बाद सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सितारे भी जमकर तारा की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो के जरिए नन्हीं तारा ने अपने पिता को एक गाना डेडिकेट किया है। आठ घंटे पहले डाले गए इस वीडियो को अब तक तीन लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं।

Trending Videos
jay bhanushali shares beautiful video of daughter tara she sing a song for father
जय भानुशाली - फोटो : instagram

तारा ने गाया पापा मेरे पापा गाना

दरअसल तारा जिस गाने पर लिपसिंक कर रही हैं वो गाना अजय देवगन की फिल्म ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता से है’। इस फिल्म का सबसे मशहूर गाना था, ‘पापा मेरे पापा’। इसी गाने पर जय भानुशाली  की लाड़ली बेटी तारा लिपसिंक करती हुई नजर आईं। तारा ने इस गाने पर सिर्फ लिपसिंक ही नहीं किया बल्कि उन्होंने अपने क्यूट एक्स्प्रेशन से हर किसी का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
jay bhanushali shares beautiful video of daughter tara she sing a song for father
जय भानुशाली - फोटो : instagram

जय ने बेटी को कहा नौटंकी

इस वीडियो को जय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। तारा के इस क्यूट वीडियो के साथ जय भानुशाली ने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘पापा मेरे पापा। ये वीडियो तब ली गई जब मैं बिग बॉस के घर में था। तारा भानुशाली ये वीडियो बहुत ही खूबसूरत है, लेकिन पूरी एक्टिंग हैं। इस वीडियो पर भारती सिंह, सना मकबूल युविका चौधरी सहित कई लोगों ने जमकर कमेंट किए।

jay bhanushali shares beautiful video of daughter tara she sing a song for father
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

जय ने बेडरूम की तस्वीर की थी साझा

कुछ दिनों पहले जय ने बेटी तारा भानुशाली और पत्नी माही वीज के साथ तस्वीर साझा की थी। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने बेडरूम से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी पत्नी माही और बेटी तारा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया।

विज्ञापन
jay bhanushali shares beautiful video of daughter tara she sing a song for father
जय भानुशाली  - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस में रहा आठ हफ्ते का सफर

बिग बॉस 15 में जय भानुशाली ने आठ हफ्ते घर में अपना गेम खेला। हालांकि जय का गेम दर्शकों को अधिक नहीं भाया और बिग बॉस में आठ हफ्ते गुजारने के बाद जय भानुशाली घर से बेघर हो गई। जय और विशाल के घर से बाहर आने के बाद बिग बॉस के फैंस काफी नाराज दिखें और उन्होंने बिग बॉस को अनफेयर बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed