सब्सक्राइब करें

KBC 13: 1000वें एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताई शो का होस्ट बनने की वजह, किस्सा सुनाते-सुनाते आंखों में आ गए आंसू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 04 Dec 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
KBC 13: In the 1000th episode Amitabh Bachchan revealed the reason for becoming the host of the show
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का बीता एपिसोड बेहद खास रहा। यूं तो शो में आम से लेकर खास सभी कंटेस्टेंट्स हॉटसीट पर बैठे नजर आते हैं। लेकिन, इस शुक्रवार प्रसारित हुए स्पेशल एपिसोड में कई खास पल देखे को मिले। दरअसल, इस शानदार शुक्रवार केबीसी के 1000 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया गया। इस खास मौके पर शो में इस बार बतौर मेहमान नजर आईं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता और नातिन नव्या नवेली नंदा। इतना ही नहीं इस खास मौके पर बिग बी की पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन भी ऑनलाइन शो का हिस्सा बनीं। 

कल प्रसारित हुए एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने ना सिर्फ अपने परिवार के साथ खेल खेला बल्कि कई दिलचस्प किस्से भी सुनाए। साथ ही जया बच्चन ने भी इस एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन की जमकर खिंचाई की। वहीं, शो की इस उपलब्धि पर कई सालों से शो में होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे अमिताभ बच्चन भावुक भी हो गए।

 

Trending Videos
KBC 13: In the 1000th episode Amitabh Bachchan revealed the reason for becoming the host of the show
KBC 13 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान एक वीडियो के जरिए शो के 21 सालों का सफर भी दर्शकों के साथ साझा किया गया। करीब दो दशक से जारी इस शो ने सफलता कई नए आयाम हासिल किए हैं। ऐसे में शो में अपना 21 सालों का सफर देख अमिताभ भावुक नजर आए। वहीं, वीडियो देख जया बच्चन ने कहा कि आप लोग इस शो को बंद मत किया कीजिये। भले ही थोड़ा कम कीजिए लेकिन लगातार कीजिए। इधर, भावुक हुए बिग बी अपनी आंखों में आंसू पोंछते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13: In the 1000th episode Amitabh Bachchan revealed the reason for becoming the host of the show
KBC 13 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान अमिताभ ने शो के होस्ट बनने के पीछे एक चौंका देने वाली वजह बताई। उन्होंने बताया कि जब मैं फिल्मों से टीवी की तरफ आ रहा था, तो लोगों ने मुझे ऐसा करने से मना किया। उनका कहना था कि इससे मेरी छवि को नुकसान पहुंचेगा। लेकिन, मेरी भी कुछ मजबूरियां थी। उस समय मुझे फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था। इसलिए मुझे टीवी का रुख करना पड़ा।

KBC 13: In the 1000th episode Amitabh Bachchan revealed the reason for becoming the host of the show
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ ने बताया कि इसके लिए उन्होंने लंदन जाकर वहां चलने वाले शो को देखा। इसके बाद उन्होंने चैनल वालों को बताया कि अगर आप भी ऐसा ही वातावरण बना पाएं तो हम शो शुरू करेंगे। इसके बाद पहले एपिसोड को मिली प्रतिक्रिया ने इस शो को एक नई राह दिखाई। अमिताभ ने कहा कि शो में शामिल होने वाले हर प्रतिभागी से उन्हें कुछ नया सीखने को मिला। 

 

विज्ञापन
KBC 13: In the 1000th episode Amitabh Bachchan revealed the reason for becoming the host of the show
Kaun Banega Crorepati - फोटो : सोशल मीडिया

इधर, शो का हिस्सा बनीं अभिनेता की नातिन नव्या ने बताया कि वह आरती नायक के लिए यह गेम खेलेंगी और यहां से मिलने वाले प्राइज मनी को उनके एनजीओ सखी फाउंडेशन को देंगी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सोनाली नायक गरीब बच्चियों को फ्री में पढ़ाती हैं। उनकी इस पहल के तहत वह करीब एक हजार से ज्यादा बच्चियों को मुफ्त में शिक्षा दे रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed