{"_id":"62c5983fe751211507091f04","slug":"kajal-pisal-to-enter-rohit-shetty-khatron-ke-khiladi-season-12-as-a-wild-card-contestant-after-quitting-sirf-tum","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KKK 12: रोहित शेट्टी के शो में होगी वाइल्ड कार्ड की एंट्री, खतरों का सामना करती नजर आएंगी टीवी की यह खलनायिका","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KKK 12: रोहित शेट्टी के शो में होगी वाइल्ड कार्ड की एंट्री, खतरों का सामना करती नजर आएंगी टीवी की यह खलनायिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 06 Jul 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
काजल पिसल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहित शेट्टी 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। पहले हफ्ते में ही सितारों ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी है। अब शो में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री काजल पिसल 'खतरों के खिलाड़ी 12' में एंट्री कर सकती हैं।
2 of 4
काजल पिसल
- फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स के अनुसार काजल पिसल 'सिर्फ तुम' शो को छोड़ सकती हैं। काजल को शो के मेकर्स ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है, जिसे काजल ने स्वीकार भी कर लिया है और अब वह शो को छोड़ देंगी। इसके बाद केपटाउन में खतरों का सामना करती नजर आएंगी। अगर काजल खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनती हैं तो वह इस शो की पहली वाइल्ड कार्ड होंगी।
3 of 4
काजल पिसल
- फोटो : Instagram
बता दें कि 'सिर्फ तुम' शो में काजल पिसल एक नेगेटिव किरादर निभा रही हैं। शो में काजल का किरदार काफी अहम है। इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि काजल के किरदार ने मेन लीड विवियन डीसेना के पिता से शादी कर ली है। इसके बाद वह शो के मुख्य कलाकार रणवीर (विवियन डीसेना) और सुहानी (ईशा सिंह) के जीवन में तहलका मचाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
काजल पिसल
- फोटो : Instagram
काजल पिसाल इससे पहले 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'कुछ इस तरह', 'सावधान इंडिया', 'अदालत', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'एक मुट्ठी आसमान', 'सीआईडी', 'नागिन 5' समेत कई टीवी शोज का हिस्सा रही हैं। वहीं, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में प्रतीक सहजपाल, एरिका पैकर्ड, मोहित मलिक, निशांत भट्ट, फैसल शेख, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी, जन्नत जुबैर, सृति झा, तुषार कालिया, रुबीना दिलाइक, राजीव अदातिया, कनिका मान और चेतना पांडे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।