{"_id":"5b2e1c994f1c1bb51e8b762e","slug":"kamya-punjabi-reaction-on-linkup-rumours-with-manveer-gurjar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस विनर के साथ नाम जुड़ने पर भड़कीं काम्या पंजाबी, बोलीं- 'ऐसी हो गई है हालत'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस विनर के साथ नाम जुड़ने पर भड़कीं काम्या पंजाबी, बोलीं- 'ऐसी हो गई है हालत'
Sat, 23 Jun 2018 03:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kamya Punjabi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपने सीरियल से ज्यादा अफेयर की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। काम्या और करन पटेल के अफेयर की खबरें काफी लाइम लाइट में भी रहीं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि काम्या 'बिग बॉस' विनर को डेट कर रही हैं। अब इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए काम्या ने अपने लिंकअप की खबरों पर बड़ा बयान दिया है।
2 of 4
Kamya Punjabi
काम्या पंजाबी ने मीडिया से बात करते हुए कहा - 'काम्या का नाम उसके हर दोस्त से जोड़ा जाता है। लोगों को लगता है काम्या मजाक बन गई है। इस दुनिया में किसी को सफाई देना पसंद नहीं करती। फिर भी कहना चाहती हूं कि मनवीर मेरे अच्छे दोस्त हैं तो लिंकअप की खबरों से दोस्ती नहीं टूटेगी।'
3 of 4
Kamya and Manveer
इसके साथ ही काम्या ने कहा - 'मेरे और मनवीर के बीच ऐसा कुछ नहीं होगा जैसा आप लोग करने की कोशिश कर रहे हैं। जब मुझे किसी से प्यार होगा तो जरूर बताऊंगी।' आपको बता दें, काम्या और मनवीर के अफेयर की खबरों ने उस वक्त जोर पकड़ा जब काम्या को मनवीर की बर्थडे पार्टी में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
काम्या
पार्टी की तस्वीरें सामने आते ही दोनों के लिंकअप की चर्चाओं ने तेजी पकड़ी। काम की बात करें तो काम्या इन दिनों 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' सीरियल में हरमन की मां का किरदार निभा रही हैं। वहीं मनवीर जल्द ही बॉलीवुड में 'आज की अयोध्या' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।