{"_id":"5bec11ebbdec22694517e5ec","slug":"kapil-sharma-and-sunil-grover-will-seen-in-salman-khan-produce-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान ने करा दी दो खफा दोस्तों में दोस्ती, अब फिर से चमकेंगे कपिल और गुत्थी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान ने करा दी दो खफा दोस्तों में दोस्ती, अब फिर से चमकेंगे कपिल और गुत्थी
Wed, 14 Nov 2018 05:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आखिरकार द कपिल शर्मा शो फिर से परदे पर आने को तैयार है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस शो के मजबूत स्तंभ दो दोस्त भी साथ में आने को तैयार हैं। खबरें हैं कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच दोस्ती हो गई है और दोनों एक साथ शो में दोबारा काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। 16 दिसंबर से शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
2 of 5
Sunil Grover
- फोटो : file photo
सोचने की बात ये भी है कि आखिर ये दोनों एक-दूसरे से बेहद खफा थे तो इनमें दोस्ती कैसे हो गई? आपको बता दें कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने यह करिश्मा कर दिखाया है। यारों के यार सलमान ने कपिल और सुनील से बातचीत की। इसके बाद दोनों एक साथ काम करने के लिए तैयार हो गए।
3 of 5
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
- फोटो : file photo
दरअसल, सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस कपिल का शो प्रोड्यूस कर रहा है। दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर भी सलमान के साथ उनकी फिल्म भारत में काम कर रहे हैं। इसी दौरान सलमान ने इन दोनों का पैचअप करवा दिया क्योंकि सलमान जानते हैं कि शो के लिए सुनील का साथ आना कितना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kapil Sharma Sunil Grover
- फोटो : file photo
जब सलमान ने सुनील से शो में वापस आने के लिए कहा तो वो सलमान को मना नहीं कर पाए और उन्होंने शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी। बताते चलें कि कपिल और सुनील के फ्लाइट में झगड़े के बाद सुनील शो से अलग हो गए थे जिसके बाद कपिल भी शो को ज्यादा दिन नहीं चला पाए।
विज्ञापन
5 of 5
kapil sharma ginni
- फोटो : amar ujala
फिलहाल कपिल अपने शो द कपिल शर्मा शो सीजन 2 के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में सुनील ग्रोवर का शो में वापस आ जाना कपिल के लिए चमत्कार से कम नहीं होगा। गौरतलब है अगले महीने कपिश शर्मा शादी भी करने वाले हैं। वह गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।