मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर आज की सुबह खुशियों ने दस्तक दी है। कपिल के घर किलकारियों के रूप में खुशियां आईं हैं। जी हां! कपिल शर्मा एक बार फिर से पापा बन गए हैं। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी खुद कपिल ने अपने फैंस को दी है।
Kapil Sharma: दोबारा पिता बने कपिल शर्मा, गिन्नी ने बेटे को दिया जन्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है। कपिल ने सुबह साढ़े पांच बजे (5:30) एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में कपिल ने लिखा, 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रूप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल'।
Namaskaar 🙏 we are blessed with a Baby boy this early morning, by the grace of God Baby n Mother both r fine, thank you so much for all the love, blessings n prayers 🙏 love you all ❤️ginni n kapil 🤗 #gratitude 🙏
कपिल के इस ट्वीट पर सुबह से ही उनके फैंस की बधाइयों का तांता लग गया। कपिल के तमाम फैंस इस खुशखबरी के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही बच्चे को भी आशीर्वाद दे रहे हैं। बता दें कि कपिल और गिन्नी की इससे पहले बेटी है जिसका नाम अनायरा रखा गया है। अनायरा हाल ही में एक साल की हुई हैं।
बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ही कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के बंद होने को लेकर खूब सुर्खियों में थे। जिसके बाद कपिल ने खुद ही बताया कि वो दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं इसलिए उन्होंने शो बंद करने का फैसला किया है। कपिल ने सोशल मीडिया पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं और कपिल दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उन्होंने आगे ये भी लिखा था कि यह वक्त ऐसा है जब उन्हें अपनी पत्नी के साथ वक्त बिताने की जरूरत है, इसलिए कुछ हफ्तों के लिए उन्हें अपना शो बंद करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही उनकी पत्नी गिन्नी ने बेटी अनायरा को जन्म दिया था। वहीं दूसरे साल में उन्होंने बेटे को जन्म दे दिया। कपिल के फैंस और उनके तमाम चाहने वालों के बीच इस समय बेहद खुशी का माहौल है।
पढ़ें: This Month On TV: स्मार्ट टीवी में बदला बुद्धू बक्सा, इस महीने देखिए ये नए धारावाहिक