फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद भी कपिल शर्मा के भाव बढ़े हुए हैं। 'फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा' से कमबैक करने वाले कपिल शर्मा ने रानी मुखर्जी को दो घंटे इंतजार कराने के बाद शूटिंग कैंसिल कर दी। एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन के लिए सोनी टीवी के इस गेम शो में आने वाली थीं।
नया शो शुरू होते ही कपिल शर्मा ने रानी मुखर्जी को दिखाए तेवर, दो घंटे कराया इंतजार, फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'स्पॉटब्वॉय' की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा को दोपहर दो बजे सेट पर हाजिर होना था। मगर वह शाम 7:30 बजे तक भी काम पर ना आए। रानी मुखर्जी को छह बजे 'फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा' के सेट पर आना था। शूट के लिए एक्ट्रेस यश राज स्टूडियो से 15 मिनट के अंदर निकलने ही वाली थीं कि उनकी टीम से अपील की गई कि वह 8 बजे शूटिंग के लिए आएं।
खबर है कि रानी मुखर्जी ने दो घंटे इंतजार भी किया, मगर उनकी टीम के पास फिर कॉल आया कि कपिल शर्मा ने शूटिंग कैंसिल कर दी है इसलिए अब वह सेट पर ना आएं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कपिल शर्मा के गैर-पेशेवर बर्ताव की वजह से फिल्म स्टार्स को परेशानी झेलनी पड़ी है। कपिल शर्मा ने अपने पहले दो शोज की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, परेश रावल और अजय देवगन समेत कई एक्टर्स को इंतजार करवाया है।
हाल ही में खबर आई थी कि कपिल शर्मा ने फिल्म 'बागी-2' के लीड एक्टर्स टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के साथ भी 'फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा' की शूटिंग कैंसिल कर दी। सोनी टीवी की ओर से दलील दी गई कि तकनीकी कारणों से उस दिन शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी। पर कपिल शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि टाइगर श्रॉफ के साथ कोई शूटिंग शेड्यूल थी ही नहीं।
लोगों को कपिल के शो का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन शो को मिल रही प्रतिक्रिया को देखकर ऐसा लगता है जैसे इस बार कपिल अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं रहे। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इस शो को बोरिंग और बकवास बताया।
@KapilSharmaK9 While watching the Family Time With Kapil Sharma show I totally bored there is no comedy in this show. The Kapil Sharma Show was far better than this show. Please start The Kapil Sharma Show instead of Family Time With Kapil Sharma.#FamilyTimeWithKapilSharma Family Time with Kapil Sharma...what a yuckfest! Hammy, humourless and smug as a bug in a withering rug.